फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Girls not taking interest in ITI admission

ITI करने में नहीं है लड़कियों की रुचि

Wed, 25 Jun 2014 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 25 Jun 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Girls not taking interest in ITI admission

औद्योगिक नगरी, फरीदाबाद की छात्राएं तकनीकी शिक्षा लेने में फिसड्डी हैं। इस बात की पोल तब खुली जब महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की 475 सीटों पर मात्र 300 छात्राओं ने आवेदन किया।

विज्ञापन


ऐसे में आवेदन करने वाली सभी छात्राओं का दाखिला मेरिट सूची जारी होने से पहले ही तय हो गया है। इसके बाद भी 175 सीटें खाली रह जाएंगी।

ओल्ड फरीदाबाद और ऊंचा गांव स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् (एनसीवीटी) की और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् (एससीवीटी) की 475 सीटें हैं। जिनमें छात्राओं को दाखिला देने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देश पर 10 से 24 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली।
विज्ञापन


लेकिन छात्राओं की ओर से किए गए आवेदन को लेकर आईटीआई प्रशासन परेशान है। क्योंकि इस बार सीटों के बराबर आवेदन नहीं आए। जबकि लड़कों की आईटीआई में सीटों से काफी अधिक आवेदन हैं। अब आईटीआई प्रशासन के सामने बची सीटों को भरने का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने हमें जानकारी दी कि मेरिट सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह हर हाल में मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा हो जाएगी। हालांकि यह सूची महज औपचारिकता होगी। क्योंकि आवेदन करने वाली सभी छात्राओं को सूची जारी होने से पहले ही दाखिला देना तय कर लिया गया है।

महिला आईटीआई की स्थिति:
स्थान-------------सीट----आवेदन
ऊंचा गांव------------225-----200
ओल्ड फरीदाबाद-----250-----100

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed