फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal university will give the marksheet

खत्म होगा श्रीदेव सुमन विवि के छात्रों का इंतजार

Sat, 15 Mar 2014 08:37 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 15 Mar 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
garhwal university will give the marksheet

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं की मार्कशीट का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। तीन साल से इंतजार में बैठे इन छात्रों को होली के बाद मार्कशीट मिलने की संभावना है। केंद्रीय गढ़वाल विवि प्रशासन जल्द मार्कशीट जारी करने की बात कही है।

विज्ञापन


दोनों विवि के बीच गतिरोध हटा
प्राइवेट छात्र-छात्राओं की मार्कशीट को लेकर केंद्रीय गढ़वाल विवि और श्रीदेव सुमन विवि के बीच जारी गतिरोध खत्म हो गया है। गढ़वाल विवि ने होली के बाद मार्कशीट जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, पार्टी कलह को हंसी-ठिठोली कह रहे हैं रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय ने प्राइवेट परीक्षाएं बंद कर दी थीं। ऐसे में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय के नाम से राज्य विवि की घोषणा की।

पढ़ें, बसपा में घमासान, दो विधायक पार्टी से निलंबित


नए विवि में ढांचागत सुविधाएं न होने के कारण इसकी पहली प्राइवेट परीक्षा गढ़वाल विवि ने करवाई। इसके बाद दोनों विश्वविद्यालय छात्रों को मार्कशीट जारी करने के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने लगे।

15 हजार छात्रों को होगा लाभ
तीन साल से जारी इस खींचतान में श्रीदेव सुमन विवि के पीजी प्रथम व द्वितीय वर्ष के करीब 15 हजार प्राइवेट छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था। शासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए गढ़वाल विवि को ही मार्कशीट जारी करने के निर्देश दिए थे।

पढ़ें, टिकट फाइनल होते ही भाजपा में मचेगा कोहराम!

तीन महीने पहले गढ़वाल विवि ने श्रीदेव सुमन की ओर से दी गई ब्लैंक मार्कशीट छपवा दीं। अब दोनों विश्वविद्यालय अधिकारियों के हस्ताक्षर को लेकर आनाकानी करने लगे। अंत में दोनों विश्वविद्यालयों में मार्कशीटों पर गढ़वाल विवि के अधिकारियों के हस्ताक्षरों पर ही सहमति बनी।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुताबिक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है होली के बाद छात्रों को मार्कशीट बांट दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed