{"_id":"9b69a95d6f109d865727f63830a74eb2","slug":"gam-online-apply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैमः ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहली बार होगा ये बदलाव","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जैमः ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहली बार होगा ये बदलाव
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में एमएससी में दाखिले के लिए होने वाली ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट टू मास्टर ऑफ साइंस (जैम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पहली बार यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसके लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इंडिग्रेटेड पीएचडी, आईआईटी बांबे से एमएससी पीएचडी ड्यूल डिग्री, आईआईटी कानपुर से एमएससी पीएचडी ड्यूल डिग्री के अलावा विभिन्न आईआईटी से एमएससी में दाखिले के लिए इस परीक्षा में सभी सात टेस्ट पेपर कंप्यूटर आधारित होंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण के समय सभी प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। जैम का स्कोर कार्ड भी केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। महिला अभ्यर्थियों को 750 रुपये, सामान्य व ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 रुपए और एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 750 रुपए शुल्क देना होगा। इसका परीक्षा केंद्र देहरादून में भी बनाया गया है।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.joaps.iitm.ac.in