{"_id":"3095ea47ea138c2321510ab7e583fd9f","slug":"future-of-students-in-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फीस दाखिला पाए छात्रों का भविष्य अधर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बिना फीस दाखिला पाए छात्रों का भविष्य अधर
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में एमबीए थर्ड सेमेस्टर में जीरो फीस पर दाखिला पाए छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इन छात्रों ने कोर्ट के आदेश पर प्रोविजनल दाखिला लिया था।
विज्ञापन
अब कोर्ट ने एलयू के पक्ष में फैसला देते हुए कहा है कि सभी छात्र अपनी फीस जमा करें। बाद में समाज कल्याण विभाग से इसकी प्रतिपूर्ति सीधे छात्रों के खातों में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल इस मामले में सितम्बर में कुछ छात्रों ने कोर्ट में अपील कर प्रोविजनल दाखिला देने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने विवि को दाखिला करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
पिछले दिनों एलयू ने कोर्ट को बताया कि फीस प्रतिपूर्ति सीधे छात्रों के अकाउंट में होती है इसलिए छात्रों को फीस देनी चाहिए। इस पर कोर्ट ने फीस जम करने का निर्देश दिया।
29 नवंबर से परीक्षाएं होनी हैं। इससे पहले इन छात्रों से फीस जमा करने को कहा गया है। इधर छात्रों का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से अब तक रुपये नहीं आए हैं।
ऐसे में एक सप्ताह के भीतर 75 हजार रुपये को जुगाड़ न कर पाने पर उनके भविष्य पर संकट हो सकता है।