फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From now till July 25 will be the fourth cut-off admission

चौथी कटऑफ से 25 तक होंगे एडमिशन

Tue, 22 Jul 2014 08:44 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
From now till July 25 will be the fourth cut-off admission

चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक की चौथी कटऑफ लिस्ट से दाखिला लेने से वंचित छात्रों को बड़ी राहत दी है। विवि ने कांवड़ यात्रा के चलते चौथी कटऑफ से एडमिशन की तारीख बढ़ाकर अब 25 जुलाई कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, विवि ने कॉलेजों की मांग पर शनिवार को नई कटऑफ जारी करने पर निर्णय लेने की बात कही है। साथ ही जिन कॉलेजों में डेढ़ गुना से कम रजिस्ट्रेशन अभी हुए हैं।
विज्ञापन


उनकी कटऑफ जारी की जाए या नहीं, इसका फैसला भी शनिवार को लिया जाएगा। चौथी कटऑफ से सिर्फ एक दिन एडमिशन से निर्णय से परेशान छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

चौथी कटऑफ से फिर निराशा लगी हाथ
सीसीएसयू की ओर से जारी की गई चौथी कटऑफ ने छात्रों को निराश किया। विवि ने चौथी कटऑफ तीसरी मेरिट से ऊपर रही।

बीए, बीकॉम, बीएससी गणित और बीएससी बायो में तीसरी कटऑफ के मुकाबले नई कटऑफ में एक से डेढ़ फीसदी का इजाफा देखने को मिला। इससे कम प्रतिशत पाने वाले छात्रों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में उमड़ी एडमिशन को भीड़
चौथी कटऑफ से एडमिशन केलिए शुक्रवार को कॉलेजों में भीड़ उमड़ पड़ी। महानगर के विभिन्न कॉलेजों में शुक्रवार को छात्रों का तांता लगा रहा।

एमएमएच कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी गणित और बायो में कुल 67 एडमिशन हुए। एसडी कॉलेज में बीकॉम में 51 और बीए में लगभग 350 एडमिशन अब तक हो चुके हैं। आरसीसीवी कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी गणित और बायो में दो एडमिशन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed