{"_id":"a3710dedd8ba0a033b0d26cb9d447110","slug":"free-radio-production-course-for-12th-pass-outers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं पास के लिए रेडियो प्रोडक्शन का फ्री कोर्स ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12वीं पास के लिए रेडियो प्रोडक्शन का फ्री कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित रेडियो ज्योर्तिगमय 91.2 और नगर निगम चंडीगढ़ के सहयोग से रेडियो प्रोडक्शन का फ्री सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन
यह कोर्स नेशनल अर्बन लाइवलीहुड स्कीम के तहत भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। 12वीं पास और 18 से 35 साल के लोग कोर्स में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदनकर्ता तीन साल से चंडीगढ़ का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन
सालाना आय 1.50 लाख से कम होनी चाहिए। 30 जनवरी तक कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। चुने गए स्टूडेंट्स को स्टाइपैंड, लोकल यात्रा भत्ता और स्टडी किट निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
पीयू के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशनल स्टडी चेयरपर्सन जयंत पेटकर ने बताया कि युवाओं के लिए रेडियो इंडस्ट्री में काफी अच्छे अवसर हैं। कोर्स संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2710180 पर संपर्क कर सकते हैं।