फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in national institute of open schooling

‘हरी पत्ती’ दिखाओ और मनचाहे नंबर पाओ

Fri, 26 Sep 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Sep 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
fraud in national institute of open schooling

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 100 रुपए में बढ़िया नंबर मिलने की गारंटी दी जा रही है। छात्र इस अवैध वसूली के खिलाफ अब शिकायत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


27 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं परीक्षाएं
एक परीक्षा केंद्र पर तो साफ बता दिया गया कि 100 रुपए दोगे तो ही नंबर मिलेंगे, नहीं तो कम अंक दिए जाएंगे। एनआईओएस की बोर्ड परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इस कड़ी में माजरा स्थित एक एकेडमी में डाटा एंट्री की प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों से 100-100 रुपए वसूलने की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनसे स्कूल ने कहा कि जो भी 100 रुपए देगा, उसी के नंबर बढ़ाए जाएंगे, बाकी फेल कर दिए जाएंगे। एक छात्र ने बताया कि वह 100 रुपए नहीं दे पाया तो सामने ही कॉपी में फेल अंक दिखाए गए।


छात्र परेशान है कि इतनी पढ़ाई करने और फीस भरने के बाद ऐसा क्यों किया गया है। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप रावत ने बताया कि एनआईओएस में एडमिशन के बाद छात्र से प्रैक्टिकल की फीस नहीं ली जाती है। कोई ऐसा कर रहा है तो वह कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि तीन वर्ष पहले भी एकेडमी में परीक्षाओं के दौरान पैसे लेकर नकल कराने की शिकायत पर बवाल हुआ था, जिसके बाद विवि ने इस केंद्र को हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed