फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   fourth cut off list of delhi university

डीयू की चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी

Fri, 11 Jul 2014 11:53 AM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
fourth cut off list of delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि अब भी 10 कॉलेजों में बीकॉम कॉमर्स का चांस है।

विज्ञापन


कट ऑफ देखने के लिए क्लिक करें DU fourth cut off list

जबकि विभिन्न कॉलेजों में तीसरी कट ऑफ में बंद हुए विभिन्न कोर्सेज के दाखिल मामूली गिरावट के साथ फिर से खुल गए हैं। इस लिस्ट में रिजर्व कैटेगिरी के लिए काफी गुजाइंश बाकी है। नार्थ कैंपस स्थित खालसा कॉलेज में एससी-एसटी का पंजाबी में दाखिला 36 फीसदी पर हो सकता है।
विज्ञापन


वहीं साइंस कोर्स में भी सामान्य वर्ग के लिए अब गिने-चुने विकल्प ही बाकी हैं। कुछ कॉलेजों में दाखिले रद्द होने पर ही होंगे तो इक्का-दुक्का कॉलेजों में कॉलेज से संपर्क करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामी कॉलेजों में भी है मौका

fourth cut off list of delhi university

चौथी लिस्ट में नामी कॉलेजों में अब भी कुछ कोर्सेज में दाखिला का चांस सामान्य वर्ग के लिए बाकी है। कई कॉलेजों में तीसरी कट ऑफ में बंद हुए दाखिले फिर से खुल गए हैं। दौलत राम में साइकोलॉजी में 94.5 फीसदी पर दाखिला खुल गया है।

वहीं देशबंधु में बीकॉम ऑनर्स 93 फीसदी पर फिर से ओपन हुआ है। जबकि आईपी में यह कोर्स 96 फीसदी पर दुबारा से खुला है। दयाल सिंह कॉलेज में भी बीकॉम 91.5 फीसदी पर खुल गया है। डीडीयू कॉलेज में अंग्रेजी के दाखिले खुले हैं।

जबकि एआरएसडी कॉलेज में बीए व बीएससी गणित फिर से ख्रुल गया है। केएमसी में भूगोल व बीकॉम में चौथी कट ऑफ में दाखिला हो सकेगा इन कोर्सेज में यहां तीसरी सूची में दाखिले बंद हो गए थे। कॉमर्स की बात की जाए तो सूची में 0.25 से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट की गई है।

यहां भी बची है थोड़ी गुंजाइश

fourth cut off list of delhi university

चौथी कट ऑफ में रामजस कॉलेज में सामान्य के लिए केवल तीन कोर्सेज बीकॉम ऑनर्स, गणित, व केमिस्ट्री में दाखिले की गुजाइंश हैं। यहां बीकॉम ऑनर्स में 96-98 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। तो केमिस्ट्री की कट ऑफ 93.33 फीसदी गई है।

इसी तरह से गणित की कट ऑफ 94.75-93.75 तक है। मिरांडा हाउस में अंग्रेजी ऑनर्स के दाखिले सभी कैटेगरी के लिए खुले हुए हैं। यहां सामान्य के लिए अंग्रेजी की कट ऑफ 95.50 से लेकर 95 फीसदी तक गई है। इस कॉलेज में भूगोल में 93.50 पर दाखिला लिया जा सकता है।

फिजिकल साइंस सभी श्रेणियों के लिए खुला हुआ है। हंसराज कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, फिजिक्स, जूलॉजी, एंथ्रोपॉलॉजी व अर्थसाइंसेज को छोड़कर बाकी सभी कोर्सेज के दाखिले खुले हुए हैं।

सात कॉलेजों में खाली हैं सीटें

fourth cut off list of delhi university

चौथी कट ऑफ में आर्ट्स कोर्सेज की कट ऑफ में एक से चार फीसदी की गिरावट हुई है। साइंस कोर्सेज में सामान्य के लिए बेहद ही कम मौके हैं केवल एससी-एसटी व अशक्त वर्ग के छात्रों के लिए ही चांस है।

साइंस कोर्सेज में इक्का-दुक्का कॉलेज में ही किसी कोर्स में सामान्य वर्ग के दाखिले की गुजाइंश हैं। हालांकि रिजर्व कैटेगरी की सीटें खाली है इसलिए इन वर्गों के छात्र दाखिला ले सकते हैं। अन्य कोर्सेज की बात की जाए तो सामान्य के लिए जब जगह हाउस फुल का बोर्ड लग चुका है।

डीयू के बीएससी कंप्यूटर साइंस पढ़ाने वाले 14 कॉलेजों में से सात कॉलेजों में अब भी सामान्य के लिए चांस बाकी है। इस कट ऑफ के आधार पर दाखिले आज से शुरु होंगे और 12 जुलाई तक होंगे। इस कट ऑफ के आधार पर केवल दो दिन ही दाखिले का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed