{"_id":"ec56ed55cefaf31cc2facf79e2e12812","slug":"four-thousand-applications-rejected-for-hpsssb-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम से पहले ही फेल हो गए 4 हजार कैंडीडेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एग्जाम से पहले ही फेल हो गए 4 हजार कैंडीडेट
निकुंज सूद/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने 8 जून को होने वाली दो छंटनी परीक्षाओं से संबंधित चार हजार से अधिक आवेदन रद्द किए हैं। दो वर्गों के पदों के लिए रविवार 8 को जून को सुबह और शाम के सत्र में लिखित परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने प्राप्त आवेदनों की निर्धारित शर्तों के अनुसार छंटनी की थी। इसके बाद आवेदन रद्द किए गए हैं। जेई इलैक्ट्रिकल (पद संख्या 377) के पदों के लिए शाम के सत्र तथा लिपिक (पद संख्या 367) के पदों के लिए सुबह के सत्र में परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
रद्द किए आवेदनों में जेई पद के करीब 1800 अभ्यर्थियों के आवेदन हैं। लिपिक पद के करीब 2300 आवेदन पत्र शामिल हैं। जेई इलैक्ट्रिकल पद के लिए आवेदनकर्ताओं में से साढ़े आठ सौ के करीब आवेदन आरएंडपी नियमों के तहत आवश्यक पात्रता न होने के कारण रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आठ सौ से अधिक आवेदन सही ढंग से योग्यता की जानकारी न देने पर रद्द किए गए हैं। शेष आवेदनों को देरी से पहुंचने, सहित अन्य कारणों से रद्द किया गया है।
लिपिक पद के रद्द आवेदनों में सबसे अधिक संख्या आयु सीमा की पात्रता पूरी न करने वाले आवेदकों की है। करीब 1400 आवेदन आयु सीमा (अंडर एज पाए गए हैं) की शर्त को पूरा न करने के कारण रद्द किए गए हैं।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त छह सौ आवेदन भी रद्द किए गए हैं। आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूरी न करने पर 100 आवेदन तथा आवेदन के साथ कम फीस भेजने पर 58 आवेदन रद्द किए गए हैं। शेष आवेदनों को अन्य विभिन्न शर्तों को पूरा न करने पर रद्द किया गया है।