{"_id":"e9609d5f02f43d8f25004370f813e96d","slug":"five-new-medical-college-will-open-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उत्तराखंड में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज’","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘उत्तराखंड में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में चिकित्सा सेवा को मजबूत बनाने के लिए पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही सात वेटेनरी कॉलेज भी खुलेंगे।
विज्ञापन
चिकित्सा सुविधा बेहतर बनाने को सरकार प्रतिबद्ध
वहीं नए पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर सरकार काम कर रही है। चिकित्सा शिक्षामंत्री हरक सिंह रावत ने सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि राज्य में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 2700 चिकित्सकों के पद खाली हैं, इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसमें तीन सरकारी और दो प्राइवेट कॉलेज होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा
ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा को बढ़ावा देने के लिए हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से तैयार हो रहे डॉक्टरों के साथ तीन साल का अनुबंध भी किया गया है। इसके तहत डॉक्टरों को कम से कम तीन साल तक प्रदेश में सेवाएं देनी होंगी।
पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....
वहीं जानवरों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए वेटेनरी चिकित्सकों को भी तैयार करने की तैयारी हो रही है। वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में वेटेनरी की पढ़ाई होती है। मगर अब राज्य में सात नए वेटेनरी कॉलेज खोले जाएंगे।
तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...
वहीं रेडियोलॉजी, एक्स-रे आदि पैरामेडिकल क्षेत्र में भी विशेषज्ञों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए नए कॉलेज खोलने की योजना बनाई जा रही है।
यहां खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज
सरकारी कॉलेज - अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रपुर
निजी कॉलेज - सुभारती मेडिकल कॉलेज, देहरादून, आरोग्य मेडिकल कॉलेज, भगवानपुर, रुड़की
वेटेनरी कॉलेज
कालसी, नरेंद्रनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, गौचर, चंपावत