फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   first day of college in gurgaon

फ्रेशर्स का कॉलेज में वेलकम, नया सत्र शुरू

Wed, 16 Jul 2014 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Jul 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
first day of college in gurgaon

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध गुड़गांव और मेवात के डिग्री कॉलेजों में बुधवार से नया सत्र शुरू हो गया। अमूमन सभी शिक्षण संस्थानों में हवन, पूजा पाठ और पौधारोपण कर सत्र की शुरुआत की गई। वहीं, सीनियर छात्र भी फ्रेशर के स्वागत में जुटे रहे। पहले दिन कॉलेजों में क्लास नहीं लगी।

विज्ञापन


कॉलेज मुखिया फ्रेशर्स को नियमों से रूबरू करवाते दिखे। उन्हें यह भरोसा दिलाने की कोशिश की गई कि वह कैंपस में पूरी तरह सुरक्षित हैं। रैगिंग जैसी कोई घटना उनके साथ नहीं होगी।
विज्ञापन


पढ़ें:नए सेशन पर डीयू और कॉलेज आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर छात्रों को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी गई। छात्रों की निगरानी के लिए अनुशासन कमेटी और एंटी-रैगिंग कमेटी के सदस्य सक्त्रिस्य दिखे। विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने छात्रों को टाइम टेबल नोट कराया।

सेक्टर-14 राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उषा मलिक ने बताया कि पहले से ही तैयारी कर ली थी। सुबह आठ बजे सभी स्टाफ पहुंच गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

पढ़ें:यूपीटीयू: एमबीए-एमसीए हुए सुपर फ्लॉप

द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव ने बताया कि कक्षा की शुरुआत पौधरोपण से की गई। सभी छात्रों को भी पौधे लगाने को कहा गया। छात्रों से कहा कि हर काम की शुरुआत नया पौधा लगाकर करें। चाहे अकादमिक सत्र की हो या जन्मदिन जरूर एक पौधा लगाएं। जो पौधा कॉलेज में लगाया है उसकी पूरे सत्र तक हिफाजत करें।


राजकीय कॉलेज जटौली के प्रिंसिपल बीएस घोत्रा ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत सामान्य तरीके से की गई। कोई हवन या पूजन नहीं हुआ। शिक्षकों ने क्लास में छात्रों का वेलकम किया।

छात्रों के चेहरे रहे खिले
स्कूल से निकलकर छात्र नई उमंग के साथ कॉलेज में पहुंच गए। वर्दी की बंदिश, शिक्षकों की डांट, होमवर्क, हर रोज प्रार्थना सभा जैसी गतिविधियों से छुटकारा मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी गई। कॉलेज आने वाले नए छात्रों के चेहरे की खुशी खुद ब खुद यह बयां कर रही थी। सभी कॉलेजों में छात्र रंग-बिरंगे पोशाकों में पहुंचे थे।

रास्ते व कैंटीन में भी रही रौनक

कॉलेज आने जाने वाले रास्ते में भी कैंपस के माहौल की झलक मिल रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे से ही यहां भीड़ जुटने लगी थी। नए छात्रों में पहले ही दिन सारा कॉलेज देख लेने का क्रेज था। फ्रेशर्स में कुछ हद तक रैगिंग को लेकर डर रहे थे। बुधवार को कैंटीन की रौनक लौट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed