{"_id":"0e31465e5ee8f1a675117ce6ef155df7","slug":"first-cut-off-in-august-of-pg-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू: अगस्त में जारी होगी पीजी की कटऑफ ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू: अगस्त में जारी होगी पीजी की कटऑफ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Jul 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी के विभिन्न कोर्सेज के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि बुधवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन
इस साल पीजी कोर्सेज के लिए कुल 10,674 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया। जिनमें से 10,055 ने अगले चरण में अपना पंजीकरण कराया।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के अंतिम दिन की शाम तक 9,853 अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म पूरा कर चुके थे।
जबकि इनमें से 9,616 अभ्यर्थियों ने अपनी चॉइस भी लॉक कर दी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन 25 जुलाई तक करा सकते हैं।
पीजी प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि पहले पीजी कोर्सेज की कटऑफ जारी करने के लिए 30 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी।
लेकिन छात्रों की मांग पर दो बार आवेदन शुल्क जमा कराने की तिथि बढ़ाई गई। ऐसे में कटऑफ जारी करने की तिथि भी 2-4 दिन आगे बढ़ सकती है, लेकिन किसी भी हाल में अगस्त प्रथम सप्ताह में इसे घोषित कर दिया जाएगा।
एसएमएस से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना
आवेदन करने वालों बहुत से अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो लखनऊ विश्वविद्यालय के तो हैं लेकिन उनके रिजल्ट मिलने में समय लग रहा है।
इसका प्रमुख कारण है कि इन अभ्यर्थियों में से किसी ने बैक पेपर तो किसी ने इंप्रूवमेंट दिया है। इस वजह से इनके रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
इन सभी अभ्यर्थियों को भी अब अपने डॉक्यूमेंट्स विश्वविद्यालय में आकर वेरिफाई कराने होंगे। इस तरह के अभ्यर्थियों को प्रवेश समन्वयक द्वारा बुधवार को एसएमएस भेजे गए।
विज्ञापन
पिछले साल के बराबर ही रहे आवेदन
पीजी के लगभग 144 कोर्सेज के लिए इस साल आने वाले आवेदनों की संख्या सत्र 2013-14 के लिए आए आवेदनों के करीब ही रही। पिछले सत्र में 11, 213 अभ्यर्थियों ने पीजी कोर्सेज में आवेदन किया था।
प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि इस साल आवेदन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भले ही 10, 674 है, लेकिन फिर भी विषयवार आवेदन पिछले साल के बराबर ही हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थी को एक ही आवेदन फार्म पर कई विषयों के लिए आवेदन करने की छूट दी थी।
कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने एक ही फार्म पर 3-4 विषयों के लिए आवेदन किया है। इस साल सर्वाधिक 3326 आवेदन एमए के विभिन्न विषयों के लिए आए हैं।
इसके बाद एमएससी के लिए 2217, लॉ कोर्सेज के लिए 1428 और एमकॉम के लिए 1419 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सबसे कम आवेदन पोस्ट एमए डिप्लोमा के लिए आए हैं। इनकी संख्या मात्र 9 है।