फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   First cut off for PG will be issued today

आज होगी जारी पीजी की पहली कटऑफ

Mon, 21 Jul 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 21 Jul 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
First cut off for PG will be issued today

गुड़गांव के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट सोमवार दोपहर तक जारी की जाएगी। कोई दिक्कत न हो, इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने बिना वेटेज के मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी द्वारा तय तारीख के अनुसार पहले 14 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन स्नातक के रिजल्ट न आने से विभाग को मेरिट लिस्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने लिस्ट की तारीख आगे करा दी थी, क्योंकि मई में हुई स्नातक परीक्षा का परिणाम रविवार तक नहीं आया था।
विज्ञापन


बता दें कि आवेदन के वक्त बहुत से छात्रों के रिजल्ट नहीं आए थे। इस वजह से प्रतीक्षारत परिणाम वाले छात्रों ने आवेदन किया था। बिना अंकों के मेरिट लिस्ट तैयार नहीं हो सकती थी। लिस्ट की तिथि बढ़ाने के साथ ही एमडीयू ने रिजल्ट जारी करने में जल्दी दिखाई और एक सप्ताह के भीतर 20 कोर्स का रिजल्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर सकते हैं वेटेज का दावा

राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव का कहना है कि वेटेज के साथ आवेदन करने वाले छात्र वेटेज के लिए दावा कर सकते हैं। वेटेज की वेरिफिकेशन के बाद एडिट कर उन्हें दाखिला दिया जा सकता है। बता दें कि एमडीयू के नियमानुसार स्नातकोत्तर में दाखिला के लिए अधिकतम 15 अंक तक वेटेज दिया जाने का प्रावधान है।

मेरिट के साथ शुरू होगा दाखिला
कॉलेजों में दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही एडमिशन शुरू हो जाएगा। राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज में ई-चालान के जरिये फीस जमा होगी। जबकि अन्य कॉलेजों में कैश काउंटर पर फीस जमा होगी।


राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल, डॉ. आरके यादव ने बताया कि  स्नातकोत्तर की मेरिट लिस्ट के लिए तैयारी पूरी है। दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। अगर रिजल्ट आने के बाद भी किसी का फॉर्म एडिट नहीं हुआ है तो वो भी दोपहर 12 बजे तक करा सकते हैं।


उच्चतर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, अरूण जोशी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने विभाग के आदेश पर एक सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया है। कई विषयों की रिजल्ट आने की वजह से अब मेरिट लिस्ट तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed