फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ?first convocation of sgt university gurgaon

SGT यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह

Wed, 29 Jan 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jan 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
?first convocation of sgt university gurgaon

गुड़गांव की एसजीटी यूनिवर्सिटी में बुधवार को पहला दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस भव्य समारोह के दौरान विद्यार्थियों को डेन्टल साइन्स एवं फिजियोथेरेपी में बैचलर एवं मास्टर की डिग्रियों से सम्मानित किया गया।

दीक्षान्त समारोह की शुरूआत स्टूडेन्ट काउन्सिल के मौजूदा एवं पिछले अध्यक्षों के नेतृत्व में हुई। दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद सरस्वती वंदना एवं विश्वविद्यालय गीत पेश किया गया।

वाइस चांसलर डॉ. टीडी डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस साल का दीक्षान्त समारोह हमारे लिए बहुत खास है। हमारे विद्यार्थियों ने बेहद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।sgt university convocation
विज्ञापन


एसजीटी यूनिवर्सिटी आने वाले सालों में भी अकादमिक उत्कृष्टता के नए मानदंडों को स्थपित करती रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि नई दिल्ली एम्स के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. एमसी मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री आरएस सोढ़ी ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान 300 विद्यार्थियों को डेन्टल साइन्स एवं फिजियोथेरेपी में बैचलर और मास्टर की डिग्री प्रदान की गई। विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed