{"_id":"0d0d6261505e5184918fb4b1cc1b441d","slug":"first-convocation-of-punjab-university-usol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू यूसोल का पहला दीक्षांत समारोह कल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू यूसोल का पहला दीक्षांत समारोह कल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) में 15 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूसोल विभागाध्यक्ष प्रो.ललित कुमार बंसल ने बताया कि यूसोल में पहली बार दीक्षांत समारोह की परंपरा शुरू की जा रही है।
सभी संकायों में टॉप 5 स्टूडेंट्स को दीक्षांत समारोह में 2013 की डिग्री दी जाएंगी। इसके लिए करीब 80 विद्यार्थियों को डिग्री देने के लिए चयनित किया गया है।
बुधवार को दोपहर 2:45 बजे दीक्षांत समारोह यूसोल के ऑडिटोरियम में शुरू होगा। इस मौके पर पद्मश्री साइंटिस्ट श्रीकुमार बनर्जी मुख्य अतिथि होंगे। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर भी इस मौके पर विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन