फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   financial marketing management course in 9th-10th class of CBSE

CBSE के स्टूडेंट्स स्कूल में सीखेंगे, कैसे करें मार्केटिंग?

Wed, 03 Jun 2015 07:42 AM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Jun 2015 07:42 AM IST
विज्ञापन
financial marketing management course in 9th-10th class of CBSE

स्टूडेंट्स को आर्थिक रूप से बाजार प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 से नौंवी और दसवीं के स्टूडेंट्स के लिए ‘फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट’ वोकेशनल कोर्स लागू किया है।

विज्ञापन


इससे स्टूडेंट्स को न केवल बाजार प्रबंधन की जानकारी होगी, बल्कि बीबीए और एमबीए जैसे कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा में भी मदद मिलेगी। नौंवी और दसवीं के लिए लागू होने वाले ‘फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट’ वोकेशनल कोर्स से स्टूडेंट्स स्कूल लेवल पर ही आर्थिक बाजार के प्रबंधन की बारीकियां सीख सकेंगे।
विज्ञापन


इस कोर्स के लिए अलग से शिक्षकों के रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूलों में पहले से पढ़ा रहे कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टडीज के शिक्षकों को ही प्रशिक्षित किया जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो इस कोर्स में पढ़ने से बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस के क्षेत्र में स्टूडेंट जाने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स संचालित करने के लिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों से 30 जून तक आवेदन मांगे हैं। अभी तक यह कोर्स 11वीं और 12वीं में लागू था।

यह होगी कोर्स की थीम

financial marketing management course in 9th-10th class of CBSE

सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि इस कोर्स में स्टूडेंट्स को बजट बनाना, आदर्श बचत, रुपये का प्रबंधन, घर खरीदते समय क्रेडिट का समझदारी से प्रयोग, बच्चों की शिक्षा, शादी और रिटायरमेंट प्लानिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भी अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा।

ऐसे किया गया कोर्स डिवाइड
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से चलने वाले इस कोर्स के अंतर्गत कक्षा नौ में स्टूडेंट्स को बेसिक्स ऑफ मनी मैनेजमेंट और कक्षा 10 में इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट का सब्जेक्ट पढ़ाया जाएगा। इसमें 60 नंबर की थ्योरी और 40 नंबर के प्रैक्टिकल होंगे। कोर्स को सिलेबस फाइनेंशियल मार्केट इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने एनएसई के साथ मिलकर तैयार किया है।

इस तरह होगा प्रैक्टिकल   
60 नंबर की थ्योरी से अलग प्रैक्टिकल के लिए भी सीबीएसई ने अलग सिस्टम शुरू किया है। इस कोर्स में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मॉड्यूज (सॉफ्टवेयर) पर प्रैक्टिकल करना होगा। यानि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मॉड्यूज बैंकिंग और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज की तर्ज पर होगा। कंप्यूटर में यह मॉड्यूज खुलेगा और उसके बाद स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल कराया जाएगा।

वर्जन
इस सत्र से सीबीएसई ने नौंवी और दसवीं में यह कोर्स लागू किया है। यह एक अच्छी शुरुआत है। बच्चों को शुरुआती चरण में ही बाजार प्रबंधन की पूरी जानकारी मिलेगी।  
- पीके पटपटिया, प्रधानाचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed