फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   finally got caught with fake Admishion racket head in du

आखिरकार पकड़ा गया डीयू में फर्जी एडमीशन कराने वाला

Fri, 18 Sep 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
finally got caught with fake Admishion racket head in du

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने डीयू में फर्जी कागजातों के आधार पर हुए दाखिलों के मामले में मास्टर माइंड इंद्रजीत उर्फ काकू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले करीब दो माह से इंद्रजीत पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन


आरोपी इंद्रजीत एनएसयूआई का पूर्व छात्र नेता रहा है और इसके कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से संबंध बताए जा रहे हैं। अपराध शाखा आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जुलाई से इंद्रजीत उर्फ काकू की तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि वह हरिद्वार में अपने मामा के घर छुपकर रह रहा है। सूचना के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे हरिद्वार से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की टीम उसे लेकर राजधानी लौट आई। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि तीन से चार साल से इंद्रजीत अपने गैंग के जरिये डीयू में दाखिले करवा रहा था।


बता दें कि अपराध शाखा ने जुलाई माह में सुनील पंवार, मो. जुबैर, प्रवीण झज्ञ और रंचित खुराना उर्फ बंटी को डीयू एडमिशन रैकेट में गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने फर्जी कागजातों के आधार पर हिंदू कॉलेज, किरोड़ीमल, अरबिंदो, कमला नेहरू, भगत सिंह, दयाल सिंह, पीजीडीएवी और रामलाल आनंद जैसे नामी कॉलजों में 50 से अधिक दाखिले करवाए थे। पूछताछ के दौरान इंद्रजीत का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed