फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fee increament in punjab university, chandigarh colleges

देश भर के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी बुरी खबर

Thu, 26 Mar 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
fee increament in punjab university, chandigarh colleges

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) एफिलिएटेड सभी कॉलेजों में आगामी सत्र से फीस में बढ़ोतरी होने जा रही है। बुधवार पीयू डीयूआई प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में कॉलेज फीस कमेटी की बैठक में फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


फीस में ढ़ाई फीसदी तक इजाफा किया गया है। फीस कमेटी के फैसले पर अब सिंडीकेट व सीनेट में मुहर लगेगी। पीयू एफिलिएटेड 188 कॉलेजों में विभिन्न कोर्स की फीस में ढ़ाई फीसदी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी चेयरमैन प्रो.एके भंडारी के अलावा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डा.बीसी जोसन,सीनेटर डा.कुलदीप सिंह, डा. प्रवीण चावला सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्टिकल सब्जेक्ट की अतिरिक्त फीस देनी होगी

fee increament in punjab university, chandigarh colleges

फीस बढ़ोतरी का फैसला शहर के करीब 11 कालेजों पर भी लागू होगा। कॉलेजों में फीस बढ़ाने के लिए कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने कमेटी का गठन किया था।

कमेटी ने 5 फीसदी फीस बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया। लेकिन विद्यार्थियों के विरोध के बाद प्रस्ताव पर दोबारा विचार के लिए कमेटी को निर्देश दिए गए थे।

जानकारी अनुसार नए फीस स्ट्रक्चर के तहत बीकॉम प्रथम वर्ष की मौजूदा 18,000 फीस बढ़ाकर 19,500 कर दी गई है। नए फीस स्ट्रक्चर में बीए प्रथम वर्ष की फीस 13,250 से 14,550 करने का प्रस्ताव है।

साइंस संकाय के ग्रेजुएशन और मॉस्टर कोर्स में प्रेक्टिकल विषय के 1500 रुपये चार्ज किए जाएंगे। अभी तक प्रेक्टिकल के अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed