{"_id":"5c275879a48a396afa42fc0dfa4a06fd","slug":"farm-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 नवंबर तक जमा होंगे फार्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
20 नवंबर तक जमा होंगे फार्म
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Nov 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने सभी एआईसीटीई एप्रूव्ड शिक्षा संस्थानों में परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विवि ने परीक्षा फार्म वितरण व जमा करने की तिथियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरके सिंह के मुताबिक विवि से संबद्ध कालेजों में बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीआर्क, एमटेक और एम फार्मा कोर्स के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म वितरण 11 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। परीक्षा फार्म कालेजों की ओर से विवि में निर्धारित शुल्क सहित 20 नवंबर तक जमा कराने होंगे। विवि ने यह भी साफ किया है कि अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी कालेज के परीक्षा फार्म स्वीकार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन