फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   fail students protest at uptu noida campus

यूपीटीयू: फेल छात्रों ने कैंपस में किया हंगामा

Thu, 24 Jul 2014 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 Jul 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
fail students protest at uptu noida campus

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के नोएडा कैंपस पर मंगलवार को बीटेक सत्र 2013-14 के दूसरे और तीसरे साल के फेल छात्रों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान छात्रों ने मांग की कि फर्स्ट ईयर फेल छात्रों की तरह उनके लिए भी विशेष कैरीओवर (बैक पेपर) परीक्षाएं कराई जाएं। छात्रों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


छात्रों ने सोमवार को कैंपस पहुंचे यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। मंगलवार को एनसीआर समेत कई जिलों के छात्रों ने यूपीटीयू नोएडा कैंपस पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईबी चौकी प्रभारी और सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने छात्रों की बातचीत विवि प्रशासनिक अधिकारी वाईपी डोगरा से कराई। बात न बनने पर छात्रों ने फिर प्रदर्शन की कोशिश की लेकिन पुलिस को देखकर वे कैंपस से चले गए।

यूपीटीयू के वीसी प्रो. आरके खांडल ने कहा कि विवि संविधान के प्रावधानों के मुताबिक ही फैसला लिया जाएगा। वहीं, छात्रों का कहना है कि पूर्ववर्ती एमटीयू और जीबीटीयू के विलय से उनको नुकसान हुआ है। एमटीयू ने बीच सत्र में नियमों में बदलाव कर दिया था। सेमेस्टर परीक्षा से 10 दिन पहले पेपर पैटर्न की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed