फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Executive Vice Chancellor of the university's chair suspense intact.

डीयू में कार्यकारी कुलपति की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार

Sat, 10 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Executive Vice Chancellor of the university's chair suspense intact.

डीयू के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह के कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक दिन भी पद पर नहीं रहने की बात कहकर, उनके पद पर बने रहने की अटकलों पर विराम लगा गया है।

विज्ञापन


चयन समिति में  के. कस्तूरीरंगन की जगह नए नाम आने से नए कुलपति की खोज में दो से तीन माह का समय लग सकता है। ऐसे में चर्चा है कि प्रो. सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद कार्यकारी कुलपति का कार्यभार किसे मिलेगा?

विज्ञापन


डीयू के नियमों में कुलपति के जाने के बाद उनकी जगह समकुलपति और डीयू दक्षिणी परिसर निदेशक, या फिर डीन ऑफ कॉलेज को कार्यकारी कुलपति की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसके बाद रजिस्ट्रार, कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग निदेशक और उसके बाद प्रॉक्टर का नंबर आता है। डीयू सूत्रों के मुताबिक पहले ही कार्यकारी परिषद में कुलपति की टीम के सदस्यों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 से बढ़ाकर 70 साल करने का प्रस्ताव पास हो चुका है।

ऐसे में समकुलपति को कार्यकारी कुलपति बनाया जा सकता है, लेकिन उनके इंकार करने पर डीन ऑफ कॉलेज को मौका मिल सकता है।

कुलपति को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस?

Executive Vice Chancellor of the university's chair suspense intact.

कुलपति का विरोध कर रहे एक धड़े का मानना है कि कुलपति को मंत्रालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। लिहाजा नोटिस की जिम्मेदारी कुलपति केसाथ-साथ उनकी टीम की भी है।

 उनकी टीम में से किसी भी अधिकारी को कार्यकारी कुलपति का पद नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसे में कहा जा रहा है कि समकुलपति और डीन ऑफ कॉलेज यह जिम्मेदारी लेने से इंकार कर सकते हैं।

इस सूरत में दक्षिणी परिसर के निदेशक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है, मगर इस पर कहा जा रहा है कि नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आयु सीमा 65 साल या उससे कम का नियम लागू है।

प्रोफसरशिप के लिए दस साल का नियम है। ऐसे में दक्षिणी परिसर निदेशक को भी जिम्मेदारी नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे में यदि इन्हें भी जिम्मेदारी नहीं मिलती तो अगला नंबर कुलसचिव और कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग निदेशक का आता है।

कहा जा रहा है कि यदि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया तो कार्यकारी कुलपति पर भी खींचतान हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed