फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   examination copies will be uploaded on uptu website

अब ऑनलाइन देखें एग्जाम की कॉपियां

Fri, 11 Apr 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
examination copies will be uploaded on uptu website

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अब

विज्ञापन
ऑनलाइन कॉपियां देख सकेंगे।

सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के बाद यूपीटीयू प्रशासन उन्हें ऑनलाइन करेगा। यह विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

यूपीटीयू प्रशासन अभी यह सुविधा फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को देगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह आगे के सेमेस्टर में लागू होगा।


गौतमबुद्ध प्राविधिक विवि और महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय के मर्जर के बाद यूपीटीयू अस्तित्व में आया। ऐसे में 850 इंजीनियरिंग कॉलेजों के 4.5 लाख स्टूडेंट्स की जिम्मेदारी यूपीटीयू पर है।

ऐसे में अगर बच्चों को कॉपियां देखनी होती हैं तो उन्हें विवि में चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे बच्चों को तो दिक्कत होती ही है, साथ ही विवि पर भी बोझ पड़ता है।

इसलिए विवि ने कॉपियों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया। यूपीटीयू प्रशासन परीक्षा की कॉपियों पर आईसीआर बार कोड लगाने के बाद अब दूसरे चरण में इस सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है।


यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह यादव ने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को कॉपियां देखने के लिए चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए परीक्षा विभाग एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस प्रस्ताव के तहत परीक्षा की सभी कॉपियों को ऑनलाइन किया जाएगा।

इससे स्टूडेंट्स को यूपीटीयू की वेबसाइट पर एक क्लिक पर कॉपियां देखने की सुविधा मिलेगी। अभी इस मसले पर कुलपति से वार्ता की जा रही है।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस व्यवस्था को सबसे पहले फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए लागू किया जाएगा। हमारा पूरा फोकस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को बेहतर सुविधाएं दिलाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed