{"_id":"7b073f802fba053d3b81e7ce7c48317c","slug":"enrolling-in-84-vacant-seats-in-government-colleges-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कालेजों में 84 खाली सीटों पर दाखिला आज ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी कालेजों में 84 खाली सीटों पर दाखिला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार सरकारी कालेज में बीसीए कोर्स में दाखिले के लिए जीसी-46 में सोमवार को काउंसिलिंग का दौर शुरू हुआ। पहले दिन यूटी और जनरल पूल की 206 सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई।
विज्ञापन
काउंसिलिंग खत्म होने तक कुल 196 सीटें भर गईं। जबकि जीसीजी-42 में 10 सीटें खाली रह गईं। बीसीए में दाखिले के लिए जीसीएम-11 युवाओं की पहली पसंद रहा। जीसीएम में यूटी पूल में कट ऑफ 76.4 और जनरल पूल में 82.8 फीसदी रहा।
विज्ञापन
आज रिजर्व कैटेगरी की 84 सीटों पर होगा दाखिला
बीसीए एडमिशन कोआर्डिनेटर डा.रेणू अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को सुबह 8.30 बजे से यूटी और जनरल रिजर्व कैटेगरी की 74 सीट और जीसीजी-42 की खाली 10 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
डा. अरोड़ा ने बताया कि 12 बजे के बाद रिजर्व कैटेगरी की जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें ओपन कैटेगरी में तबदील कर दिया जाएगा।
कालेज-------यूटी पूल----जनरल पूल
जीसी46------71.6-------81.8
जीसीजी11-----72---------82.6
जीसीजी42-----74.4------84.3
जीसीएम11-----76.4------82.8