फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   English is the most wanted cource in delhi university

अंग्रेजी ऑनर्स बना मोस्ट वांटेड कोर्स

Sun, 15 Jun 2014 06:27 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो्/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jun 2014 06:27 AM IST
विज्ञापन
English is the most wanted cource in delhi university

डीयू की ऑनलाइन आवेदन रेस में अंग्रेजी ऑनर्स सबसे पसंदीदा कोर्स बन कर उभरा है जबकि बीते वर्षों में छात्रों की पहली पसंद बीकॉम ऑनर्स होता था। अंग्रेजी ऑनर्स के लिए अब तक 55,553 आवेदन मिले हैं। 53,005 रजिस्ट्रेशन के साथ मैथ्स दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


इससे अनुमान लगाया जाने लगा है कि इन कोर्सेज की कट ऑफ में उछाल तय है। वहीं, पहली बार शुमार हुआ बीटेक फोरेंसिक साइंस भी चौंका रहा है। अब तक इसके लिए 26,383 एप्लीकेशन मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक इस कोर्स के लिए कॉलेज तय नहीं हैं। बीटेक कोर्सेज में कंप्यूटर साइंस 46,180 आवेदनों के साथ पहले नंबर पर ही है। जबकि 41,763 आवेदनों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कॉमर्स सातवें नंबर पर है। इसके लिए अब तक 40,675 आवेदन आए हैं। 50,173 आवेदनों के साथ केमिस्ट्री तीसरा स्थान पर है। चौथे स्थान पर छात्रों की पसंद फिजिक्स है।

इसी तरह ईको के प्रति भी छात्रों की रुचि कम हुई है। यह  छठे स्थान पर है और इसके लिए 41,434 आवेदन हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीकॉम व ईको में कट ऑफ में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिखेगी।


सबसे कम आवेदन 1,673 पंजाबी मेें हुए हैं जबकि उर्दू 1,725 छात्रों की पसंद बना। टॉप टेन विषयों में जर्नलिज्म व मास कम्यूनिकेशन भी पीछे नहीं है। इसकेलिए कुल 32,420 ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed