फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   English honors topped in DU admission application

DU: अंग्रेजी ऑनर्स फिर पहुंचा टॉप पर

Sun, 22 Jun 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jun 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
English honors topped in DU admission application

दिल्ली विवि में अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। शुक्रवार को विवि की ओर से ईको ऑनर्स को टॉप पर बताए जाने के बाद विवि प्रशासन ने रातों रात डाटा को बदल दिया।

विज्ञापन


शनिवार को विवि केडाटा केअनुसार अंग्रेजी ऑनर्स टॉप पर हो गया। मालूम हो कि बीते रविवार को अमर उजाला में सबसे पहले यह खबर प्रकाशित हुई थी कि आवेदनों के आधार पर अंग्रेजी ऑनर्स  टॉप विषय बन कर उभर रहा है।
विज्ञापन


विवि की ओर से शुक्रवार को जारी ऑफलाइन व ऑनलाइन 2,78,485 आवेदकों के विकल्प को लेकर डाटा जारी किया गया था। जिसमें ईको ऑनर्स टॉप पर चल रहा था लेकिन शनिवार के डाटा में ईको दूसरे नंबर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले नंबर पर 1,58,372 आवेदकों के साथ अंग्रेजी ऑनर्स है। शुक्रवार के डाटा में अंग्रेजी विषय टॉप टेन विषयों की रेस से बाहर था। जबकि बी कॉम ऑनर्स पांचवे नंबर पर ही बना हुआ है।

डाटा बदलने पर विवि अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को देर रात तक आंकड़े अपडेट होते रहे जिसके कारण शनिवार को ही सही डाटा अपलोड हो पाया। अंग्रेजी के ईको 1,02,086 आवेदकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है।

मैथमेटिक्स ऑनर्स 99,895 आवेदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। जबकि बीते शुक्रवार के डाटा में यह इतिहास तीसरे नंबर पर था। 95,760 आवेदकों के साथ राजनीति विज्ञान चौथे नंबर पर है और कॉमर्स पहले की तरह 93,892 आवेदकों के साथ पांचवे स्थान पर है।

सबसे हैरानी करने वाला संस्कृत का टॉप टेन से बाहर हो जाना है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों में वह 78,135 आवेदकों के साथ दसवें नंबर पर था। लेकिन शनिवार को इसके लिए आवेदकों की संख्या 16,965 हो गई।


वहीं हिंदी पत्रकारिता का कोर्स भी टॉप टेन से बाहर हो गया है और इसके आवेदकों की संख्या 18,263 ही रह गई है। बीटेक पाठ्यकमों में बी.टेक कम्प्यूटर साइंस शुक्रवार को दूसरे स्थान पर था लेकिन शनिवार दो दस्वें स्थान पर आ पहुंचा।

इसी इतिहास ऑनर्स भी तीसरे नंबर से नीचे आकर नौवें नंबर पर आ गया है। बी.टेक इन फारेसिंक साइंस के लिए कुल 46,381 ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed