फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employement Deptt going to be Online and Hightech

तैयार रहें, ऑनलाइन होंगी हजारों सीधी भर्तियां

Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Employement Deptt going to be Online and Hightech

अब युवाओं को नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा, बल्कि नौकरी खुद आपके मोबाइल पर दस्तक देगी। यह सब होगा रोजगार कार्यालय का कायाकल्प होने से। मार्च के बाद रोजगार कार्यालय बदलकर नेशनल करियर सर्विस होने जा रहा है।

विज्ञापन


नाम बदलने के साथ ही इसकी कार्यप्रणाली भी बदल जाएगी। सबसे बड़ी बात अब पंजीकृत के साथ गैर पंजीकृत युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। कियोस्क सिस्टम से स्क्रीन पर जॉब स्क्रॉल चलेगा।
विज्ञापन


यह सिस्टम नेशनल वेबपोर्टल से जुड़ा होगा। यहां एक बड़ी डिस्पले स्क्रीन लगेगी, जिस पर देश में कहीं भी नौकरी की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। न केवल गवर्नमेंट, बल्कि अच्छी प्राइवेट जॉब्स की जानकारी भी स्क्रीन पर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई स्टूडेंट्स की होगी सीधी भर्ती

Employement Deptt going to be Online and Hightech

आईटीआई स्टूडेंट्स की सीधी भर्ती के लिए विभिन्न आईटीआई से पैचअप हुआ है। आईटीआई स्टूडेंट्स का प्रोफाइल ऑनलाइन मैच किया जाएगा। जिस एरिया या कंपनी में स्टूडेंट्स का प्रोफाइल मैच करेगा, वह उनकी सीधी भर्ती कर सकेंगे।

मोबाइल पर मिलेंगे नौकरी संबंधी अपडेट
कियोस्क सिस्टम से मोबाइल को भी कनेक्ट किया जाएगा। नौकरी की हर अपडेट मोबाइल पर ही मिल जाएगी। पंजीकृत लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। देश में कहीं भी निकलने वाली नई भर्ती कैंडीडेट को तुरंत पता चल जाएगी। इसमें आवेदन संबंधी सभी जानकारी के साथ योग्यता व अंतिम तिथि तक की जानकारी होगी।

आईटी लैब भी बनेगी
अब रोजगार कार्यालय को सक्रिय करने के साथ हाइटेक भी बनाया जा रहा है। कार्यालय में नई आईटी लैब भी होगी। इस लैब में स्कूली स्टूडेंट्स का ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट से पता लगाया जाएगा कि स्टूडेंट की रुचि किस क्षेत्र में ज्यादा है।

34 हजार लाइव रजिस्टर्ड कैंडीडेट

Employement Deptt going to be Online and Hightech

कार्यालय में अभी 34 हजार लाइव रजिस्टर्ड कैंडीडेट्स हैं। इनमें हर वर्ग के कैंडीडेट शामिल हैं। कार्यालय का दायरा अब सिर्फ इन्हीं रजिस्टर्ड कैंडीडेट्स तक नहीं रहेगा। गैर पंजीकृत कैंडीडेट भी कार्यालय से जुड़े होंगे।

रोजगार कार्यालय को नेशनल करियर सर्विस में बदला जा रहा है। कार्यालय पूरी तरह हाइटेक होगा। कियोस्क सिस्टम लगेगा। युवाओं को नौकरी संबंधी अपडेट स्क्रीन पर मिल जाएंगे। वेब पोर्टल रूटीन बेसिस पर अपडेट होगा। मोबाइल को भी इससे कनेक्ट किया जाएगा। सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी।
-बीएस गिल, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed