तैयार रहें, ऑनलाइन होंगी हजारों सीधी भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब युवाओं को नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं होगा, बल्कि नौकरी खुद आपके मोबाइल पर दस्तक देगी। यह सब होगा रोजगार कार्यालय का कायाकल्प होने से। मार्च के बाद रोजगार कार्यालय बदलकर नेशनल करियर सर्विस होने जा रहा है।
नाम बदलने के साथ ही इसकी कार्यप्रणाली भी बदल जाएगी। सबसे बड़ी बात अब पंजीकृत के साथ गैर पंजीकृत युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। कियोस्क सिस्टम से स्क्रीन पर जॉब स्क्रॉल चलेगा।
यह सिस्टम नेशनल वेबपोर्टल से जुड़ा होगा। यहां एक बड़ी डिस्पले स्क्रीन लगेगी, जिस पर देश में कहीं भी नौकरी की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। न केवल गवर्नमेंट, बल्कि अच्छी प्राइवेट जॉब्स की जानकारी भी स्क्रीन पर मिलेगी।
आईटीआई स्टूडेंट्स की होगी सीधी भर्ती
आईटीआई स्टूडेंट्स की सीधी
भर्ती के लिए विभिन्न आईटीआई से पैचअप हुआ है। आईटीआई स्टूडेंट्स का
प्रोफाइल ऑनलाइन मैच किया जाएगा। जिस एरिया या कंपनी में स्टूडेंट्स का
प्रोफाइल मैच करेगा, वह उनकी सीधी भर्ती कर सकेंगे।
मोबाइल पर मिलेंगे नौकरी संबंधी अपडेट
कियोस्क सिस्टम से मोबाइल को भी कनेक्ट किया जाएगा। नौकरी की हर अपडेट मोबाइल पर ही मिल जाएगी। पंजीकृत लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। देश में कहीं भी निकलने वाली नई भर्ती कैंडीडेट को तुरंत पता चल जाएगी। इसमें आवेदन संबंधी सभी जानकारी के साथ योग्यता व अंतिम तिथि तक की जानकारी होगी।
आईटी लैब भी बनेगी
अब रोजगार कार्यालय को सक्रिय करने के साथ हाइटेक भी बनाया जा रहा है। कार्यालय में नई आईटी लैब भी होगी। इस लैब में स्कूली स्टूडेंट्स का ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट से पता लगाया जाएगा कि स्टूडेंट की रुचि किस क्षेत्र में ज्यादा है।
34 हजार लाइव रजिस्टर्ड कैंडीडेट
कार्यालय में अभी 34 हजार लाइव रजिस्टर्ड कैंडीडेट्स हैं। इनमें हर वर्ग के कैंडीडेट शामिल हैं। कार्यालय का दायरा अब सिर्फ इन्हीं रजिस्टर्ड कैंडीडेट्स तक नहीं रहेगा। गैर पंजीकृत कैंडीडेट भी कार्यालय से जुड़े होंगे।
रोजगार कार्यालय को नेशनल करियर सर्विस में बदला जा रहा है। कार्यालय पूरी तरह हाइटेक होगा। कियोस्क सिस्टम लगेगा। युवाओं को नौकरी संबंधी अपडेट स्क्रीन पर मिल जाएंगे। वेब पोर्टल रूटीन बेसिस पर अपडेट होगा। मोबाइल को भी इससे कनेक्ट किया जाएगा। सभी सुविधाएं निशुल्क होंगी।
-बीएस गिल, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, चंडीगढ़