फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election starts in DBS

डीबीएस में एबीवीपी की फतह

Sat, 07 Sep 2013 10:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Sep 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
election starts in DBS

डीबीएस पीजी कालेज के चुनाव परिणाम के साथ ही एबीवीपी की झोली में एक और जीत आ गई। कालेज में एबीवीपी अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनय रावत को 417 मतों से जीत हासिल हुई।

विज्ञापन


महासचिव पद पर अंत तक चले जोरदार मुकाबले में निर्दलीय सागर भट्ट ने बाजी मारी। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय गुंजन ने बाजी मारी।

पढ़ें, पुलिस के हत्थे जो चढ़ा, उसी की हुई धुनाई
विज्ञापन


शनिवार को डीबीएस कालेज में सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

2436 वोटरों में से 1697 मतदाताओं ने अपने हक का प्रयोग किया। दूसरे कालेजों मुकाबले डीबीएस कालेज में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक करीब 70 प्रतिशत रहा।

पढ़ें, स्वाति ने काला किया 'NSUI का ड्रीम'
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 बजे तक मतदान बूथों पर छात्रों की भारी भीड़ रही। डेढ़ बजे मतदान समाप्त होने के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरुआती एक घंटे में ही एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनय रावत ने 125 वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी।

वक्त बीतने के साथ बढ़त का आंकड़ा बढ़ता चला गया। दूसरी ओर, महासचिव पद पर निर्दलीय अंकित और निर्दलीय सागर के बीच अंत तो उठापटक चलती रही। एक राउंड में अंकित ऊपर रहा तो दूसरे में सागर।

अंत में सागर ने जीत दर्ज की। प्रत्याशियों की संख्या 50 होने की वजह से मतगणना में देरी हुई। शाम करीब 6:45 बजे मतगणना संपन्न हुई। कार्यकारिणी सदस्यों में प्राची चौहान और सूरज भारद्वाज अपनी-अपनी श्रेणी में निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

एनएसयूआई को झटका

पिछले वर्ष चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुशील ने एबीवीपी प्रत्याशी विजयराज को हरा दिया था। लेकिन इस साल दोबारा सीट पर एबीवीपी ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही शहर के चार कालेजों में से अध्यक्ष पद तीन कालेजों में एबीवीपी ने परचम फहराया।

निकाला जुलूस, पुलिस रही खामोश
डीएवी कालेज में भले ही पुलिस ने जुलूस पर पाबंदी लगाई हो लेकिन डीबीएस कालेज में जीत के बाद जुलूस में पुलिस बेहद सुस्त नजर आई। नतीजा आने के बाद शाम को विजयी प्रत्याशियों ने डीबीएस चौक से कालेज परिसर तक जुलूस निकाला।

शुक्रवार को पुलिस ने डीएवी छात्रसंघ चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को जुलूस नहीं निकालने दिया था। लेकिन डीबीएस कालेज में जीत का जश्न खूब मना। कालेज के विजयी प्रत्याशी विनय रावत का जुलूस ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई और पुलिस देखती रही। बाद में पुलिस ने व्यवस्था संभालने के लिए जुलूस के आगे और पीछे चली। जुलूस के दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई।


पार्किंग पास पहली प्राथमिकता
मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। छात्र-छात्राओं के लिए पार्किंग पास हमारी पहली प्राथमिकता होगी। प्रतिदिन कालेज आने वाले छात्र को पार्किंग शुल्क ज्यादा देना पड़ता है।

यदि पास बन जाएगा तो उनका भार कम हो जाएगा। इसके अलावा कालेज में संचालित सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों को रेगुलर करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।- विनय रावत, अध्यक्ष छात्रसंघ, डीबीएस कालेज

इससे पहले चुनाव शुरु होने के महज 45 मिनट में लगभग 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। कॉलेज में आठ बूथों पर कुल 2470 प्रत्याशी अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस साल डीबीएस में 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

नतीजों पर एक नजर
अध्यक्ष
विनय रावत : 1048
अजय प्रसाद सुंद्रियाल : 631

उपाध्यक्ष

गुंजन : 945
गौतम गुप्ता : 369

महासचिव

सागर भट्ट : 878
अंकित रावत : 786

सहसचिव

आशीष सिंह नेगी : 518
एकता डेनियल : 326

कोषाध्यक्ष

अभिषेक रावत : 496
मीनाक्षी वर्मा : 305

विवि प्रतिनिधि

देशराज सिंह : 669
परमबीर सिंह : 326


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed