{"_id":"fbd7f199117eefa49cfebe3d5df7e628","slug":"eight-student-suspend-from-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में मारपीट के आरोपी आठ छात्र निलंबित ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में मारपीट के आरोपी आठ छात्र निलंबित
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
एलयू में मारपीट के आरोपी आठ छात्रों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि बीते बुधवार को एमबीए के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभय कुमार उपाध्याय पर हमला कर उसे इन आरोपी छात्रों ने बुरी तरह पीटा था।
फिलहाल, एलयू में जिस कैंटीन में बवाल हुआ था उसे भी बंद करवा दिया गया है। प्रो. दीक्षित ने बताया कि जिन छात्रों को निलंबित किया गया है उसमें एमबीए के छात्र राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र, मोहम्मद खुर्शीद, अमन, चेतन व उस्मान शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रो. दीक्षित ने बताया कि इन सभी को निलंबित करते हुए इनके परिसर में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। शनिवार को उन्होंने सेकेंड कैम्पस का दौरा भी किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन