{"_id":"0dc3ad78270bb084e428e251f0c4e5d2","slug":"education-loan-through-vidhya-laxmi-portal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे अब आसानी से घर बैठे मिलेगा एजूकेशन लोन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ऐसे अब आसानी से घर बैठे मिलेगा एजूकेशन लोन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिए मध्य वर्ग के छात्रों के लिए फीस बड़ी मुसीबत बनती है। ऐसे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया है विद्यालक्ष्मी पोर्टल। इसके माध्यम से छात्र एक साथ तीन बैंकों में एजूकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इससे लोन की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद छात्र को सबसे पहले कॉमन एजूकेशन लोन एप्लीकेशन भरना होता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से बैंकों की योजनाओं को सर्च करके अप्लाई कर सकता है। जो बैंक छात्र के लोन एप्लीकेशन को प्रॉसेस करेगा, वह उसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन
अगर छात्र को अप्लाई करने के दौरान परेशानी होती है या फिर बैंक की ओर से परेशानी पैदा की जाती है तो छात्र इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अभी तक एजूकेशन लोन लेने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को बैंक दर बैंक भटकना पड़ता था। ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के बाद छात्रों को शिक्षा ऋण लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन
पोर्टल पर सुविधाएं
बैंकों की एजूकेशन लोन स्कीमों की जानकारी, कॉमन एजूकेशन लोन एप्लीकेशन, एक साथ तीन बैंकों में लोन को आवेदन की सुविधा, बैंकों के लिए छात्रों के लोन एप्लीकेशन डाउनलोड करने की सुविधा, बैंकों की ओर से लोन की प्रोसेसिंग जानकारी, छात्रों के लिए लोन से जुड़ी जानकारी लेने और शिकायत करने की सुविधा, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से लिंक।
यह है वेबसाइट : www.vidyalakshmi.co.in