{"_id":"e6c72b7d5c436df8f14f446cd4b7dd3f","slug":"education-department-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन खुद ही है 'हेल्पलेस'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन खुद ही है 'हेल्पलेस'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Apr 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए शुरू की गई शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन खुद ही हेल्पलेस है।
विज्ञापन
पढ़ें, पिन के चक्कर में झुग्गी बस्ती के लोगों से पिट गए नेताजी
आलम यह है कि हेल्पलाइन पर तैनात कर्मचारियों को सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की न तो कोई जानकारी है, न इनका अंतर ही मालूम है।
पढ़ें, फौजियों पर कांग्रेस का जोर, भाजपा तलाश रही तोड़
विज्ञापन
दूसरी ओर, जिन अधिकारियों के फोन नंबर जारी किए गए, उन पर अभिभावकों को कोई जवाब ही नहीं मिल रहा। ऐसे में विभाग की लापरवाही और स्कूलों की मनमानी के बीच अभिभावक पिस रहे हैं।
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने का दावा करने के लिए शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इनमें एक लैंडलाइन और चार अधिकारियों के नंबर थे।
पढ़ें, राजनीतिक दलों ने पार की अश्लीलता की हद
लैंडलाइन नंबर पर अभिभावक फोन कर रहे हैं, लेकिन यहां तैनात कर्मचारी कुछ समझ नहीं पा रहे।
एक अभिभावक ने बताया कि उन्होंने कर्मचारी को बच्चे के स्कूल के आईसीएसई से संबद्ध होने की बात कही तो कर्मचारी पूछ बैठा,‘ये आईसीएसई क्या होता है?’ हालांकि, बृहस्पतिवार को इस नंबर पर 30 शिकायतें दर्ज हुईं।
पढ़ें, डाक विभाग ने ‘बैलगाड़ी’ से भेजी पोस्ट
इसके अलावा मुख्य शिक्षाधिकारी एसपी खाली ने अपने मोबाइल नंबर के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा और जिला समन्वयक आरटीई के मोबाइल नंबर जारी किए थे।
इनमें से केवल आरटीई वाले नंबर पर ही शिकायतें दर्ज हो पा रही हैं। बाकी मोबाइल नंबरों पर फोन करने वाले अभिभावकों को टरकाने वाला जवाब मिल रहा है।
पढ़ें, देहरादून में सेना ने 'रोके' हजारों लोगों के रास्ते
हेल्पलाइन पर पूरी गंभीरता के साथ अभिभावकों की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी ने कहीं कोई लापरवाही की है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा। शुक्रवार (आज) को ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।
- एसपी खाली, मुख्य शिक्षाधिकारी
हमसे साझा करें अपना दर्द
यदि पब्लिक स्कूलों की मनमानी से आप परेशान हैं तो अपनी शिकायत हमसे साझा कर सकते हैं। हमारे हेल्पलाइन नंबर 8392922180 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आप कॉल कर सकते हैं।
आपकी पहचान छिपाकर रखी जाएगी। इसके अलावा हमारे ईमेल आईडी editor@ddn.amarujala.com पर भी शिकायत भेज सकते हैं।