फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E - Academic activities at each of the monitoring system will monitor students

ई-एकेडमिक मानीटरिंग से हर गतिविधि पर होगी नजर

Sun, 13 Jul 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 13 Jul 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
E - Academic activities at each of the monitoring system will monitor students

इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यूपीटीयू एकेडमिक मानीटरिंग की नई ई-व्यवस्था तैयार की है। एक अगस्त से होने वाले नवीन सत्र में लागू होने जा रही व्यवस्था से छात्रों की प्रत्येक गतिविधि पर अब विवि की नजर होगी।

विज्ञापन


एकेडमिक मानीटरिंग सिस्टम (एएमएस) की ई-व्यवस्था से अब छात्रों की प्रत्येक दिन की विभिन्न कक्षाओं, उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों का ब्योरा विवि भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ई-व्यवस्था से पहले होगा बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन

ई-व्यवस्था में सबसे पहले पूर्व छात्रों की ओर से पहले दिए नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि चीजों का सत्यापन एएमएस सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

फिर सत्र 2014-15 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ पूर्व में पंजीकृत छात्रों का एएमएस के माध्यम से बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। प्रक्रिया की पूरी रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों पर होगी जल्द कार्रवाई

यूपीटीयू केकुलसचिव पीके गंगवार ने बताया कि संस्थान में शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा इत्यादि में पारदर्शिता लाने और नजर रखने केलिए ई-व्यवस्था लागू की जा रही है। एएमएस की ई-व्यवस्था से समस्याओं का निपटारा आसानी से हो सकेगा।


इसके साथ ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की संस्थान की नियमित गतिविधियों के संबंध में प्राप्त शिकायतों का निराकरण जल्द होगा। अनियमितताओं को भी रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed