{"_id":"704ce6ace2ad5971822b40709f2f9591","slug":"du-where-to-get-enrolled-confirm-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: जहां दाखिला मिलें, सीट कर लें पक्की","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: जहां दाखिला मिलें, सीट कर लें पक्की
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ के मुताबिक अभी तक दाखिला नहीं लिया है तो बुधवार तक किसी भी सूरत में दाखिला लेकर सीट पक्की कर लें। यदि तीसरी कट ऑफ में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं तो वह मंहगा पड़ सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, दूसरी कट ऑफ के बाद जिस तरह से दाखिले हुए हैं उससे लग रहा है कि तीसरी कट ऑफ आते-आते काफी कोर्सेज में दाखिले बंद हो सकते हैं। वहीं पहली कट ऑफ के आधार पर जो छात्र दाखिला पाने से चूक गए थे उन्हें आज सीट की उपलब्धता होने पर दाखिले का अवसर मिलेगा। ऐसे में कुछ कोर्सेज में तो ओवर एडमिशन की स्थिति बन जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेजों में दूसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले के दूसरे दिन हुए दाखिले और कॉलेज प्रशासनों की प्रतिक्रिया पर नजर डालें तो तीसरी कट ऑफ लिस्ट में सामान्य छात्रों के लिए कुछ ही कॉलेजों में कुछ ही कोर्सेज में विकल्प बचेंगे। हालांकि तीसरी कट ऑफ में गिरावट होने पर यदि फिर से शिफ्टिंग शुरू होती है तो ही दाखिले के चांस हैं।
विज्ञापन
पहली कट ऑफ केबाद ही कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्सेज में हाउस फुल का बोर्ड लग चुका है। वहीं, दूसरी लिस्ट के बाद भी कई अन्य कोर्सेज में ऐसा हो सकता है।
डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट में कुछ कॉलेजों में अंग्रेजी, इको, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और कुछ ही कॉलेजों में कॉमर्स के दाखिले बंद हो चुके हैं। दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आई.एस बख्शी ने बताया कि अब तक 1400 दाखिले हो चुके हैं जबकि कैंसिल भी हो रहे हैं लेकिन वह ज्यादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनके यहां जिस तरह से सामान्य श्रेणी के दाखिले हो रहे हैं उससे लग रहा हैकि सामान्य श्रेणी केलिए तीसरी लिस्ट में किसी कोर्स में दाखिले की गुंजाइश नहीं होगी। सामान्य के लिए सभी कोर्सेज में दाखिले बंद हो जाएंगे। उनके यहां 17 कोर्सेज हैं, जिसमें से आठ पर दाखिले दूसरी कट ऑफ में ही बंद हो गए थे।
रामलाल आनंद कॉलेज में दूसरी कट ऑफ केलिए राजनीति शास्त्र, सांख्यिकी में दाखिले बंद हो चुके हैं। कॉलेज में अब तक कुल 400 दाखिले हो चुकेहैं। वहीं जिस तरह से इतिहास, अंग्रेजी, माइक्रोबॉयोलॉजी में दाखिले हो रहे हैं उससे प्रशासन मान रहा है कि यह दोनों कोर्सेज की तीसरी लिस्ट की गुजाइंश ही नहीं है। कॉलेज में साइंस, हिंदी, कॉमर्स व गणित में दाखिला खुला रह सकता है। क्योंकि इन कोर्सेज के दाखिले धीमे हो रहे हैं।
आईपी कॉलेज की मीडिया कॉर्डिनेटर मनस्विनी योगी ने बताया कि दूसरी कट ऑफ केअंतिम दिन के दाखिले के बाद ईको, गणित व अंग्रेजी में सामान्य वर्ग के लिए दाखिले बंद हो सकते हैं। दूसरी कट ऑफ केदाखिले के अंतिम दिन यानि बृहस्पतिवार को ही यह पता चल सकेगा कि कितने कोर्सेज के लिए दाखिले बंद होंगे व कितनी कट ऑफ कम करने की जरूरत है।
मालूम हो कि इस बार नियम यह भी है कि यदि किसी लिस्ट में कोई छात्र दाखिला लेने से चूक जाता है तो उसे अगली लिस्ट केदाखिले के अंतिम दिन सीट उपलब्ध होने की स्थिति में दाखिला मिलेगा। बृहस्पतिवार को दूसरी लिस्ट के दाखिलों का अंतिम दिन है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि तीसरी लिस्ट आते-आते कुछ खास कोर्सेज में ही सीटें बच पाएंगी। कॉमर्स में हाई कट ऑफ के कारण दाखिले जारी रहने की उम्मीद है। बीते सालों के ट्रेंड पर नजर डाले तों दाखिले के अनुपात में दाखिले महज पांच से दस फीसदी ही रद्द कराए जाते हैं।