{"_id":"1ff5ddd709e4b1b4f499b248104e635d","slug":"du-time-table-may-change-in-new-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: नए सत्र के टाइम टेबल में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: नए सत्र के टाइम टेबल में हो सकता है बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में सोमवार से नया सत्र शुरू हो जाएगा। दाखिले के दौरान अंतिम समय में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में वापसी के बाद अधूरी तैयारी के साथ सत्र चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेजों ने इसके लिए एक सप्ताह का समय और मांगा था लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। ऐसे में कॉलेजों ने 21 जुलाई से नया सत्र शुरू कर दिया।
कॉलेजों की मानें तो ज्यादातर टाइम टेबल तैयार है लेकिन किसे क्या पढ़ाना है, इसको लेकर अभी पूरी तरह से तय नहीं है। सत्र शुरू होने के साथ एक दो दिनों में यह सब साफ हो जाएगा। इससे वर्किंग टाइम टेबल में कुछ बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
रामलाल आनंद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय शर्मा के मुताबिक सत्र शुरू करने के लिए वर्किंग टाइम टेबल बनाया है। बाद में कुछ बदलाव किया जा सकता है। शुरू में एक दो दिन में समस्या आएगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक कर लिया जाएगा। कॉलेज की प्राथमिकता है कि छात्रों की पढ़ाई का कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
आठवीं कटऑफ के दाखिले आज से
डीयू की आठवीं और अंतिम कटऑफ के लिए दाखिले सोमवार से होंगे। दाखिलों के लिए दो दिन का समय मिलेगा। डीयू में एडमिशन लेने का यह आखिरी मौका होगा यानी मंगलवार के बाद कोई दाखिला नहीं होगा। सोमवार से नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कोई भी कटऑफ नहीं आएगी। मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह 10 बजे से दाखिले शुरू हो जाएंगे।