फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU third cut off list may close admission in many courses

DU: तीसरी लिस्ट कर सकती है कई दरवाजे बंद

Sun, 06 Jul 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Jul 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
DU third cut off list may close admission in many courses

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ के मुताबिक अभी तक दाखिला नहीं लिया है तो सोमवार तक किसी भी सूरत में दाखिला लेकर सीट पक्की कर लें। यदि तीसरी कट ऑफ में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं तो वह महंगा पड़ सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, अब तक डीयू में जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे लग रहा है कि तीसरी कट ऑफ आते-आते काफी कोर्सेज में दाखिले बंद हो सकते हैं।

शनिवार तक हुए दाखिले और कॉलेज प्रशासनों की प्रतिक्रिया पर नजर डालें तो तीसरी कट ऑफ लिस्ट में छात्रों के लिए कुछ ही कॉलेजों में कुछ ही कोर्सेज में विकल्प बचेंगे।
विज्ञापन


इसका कारण है कि जहां पहले ही कुछ कॉलेजों में कोर्सेज का बोर्ड लग चुका है वहीं दूसरी लिस्ट के आधार पर दाखिले के दूसरे दिन ही कॉलेजों में एडमिशन का ओवर फलो देखने को मिल रहा है। जिस कारण कॉलेजों में तीसरी लिस्ट में कुछ एक कोर्सेज के दाखिले ही खुले रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: DU: आर्ट्स हाउसफुल, अब सिर्फ कॉमर्स में मौका!

डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट में कुछ कॉलेजों में अंग्रेजी, इको, राजनीति शास्त्र, इतिहास, में दाखिले बंद हो चुके हैं। जबकि जिन कॉलेजों में दाखिले हो रहे हैं वहां सीटों से काफी ज्यादा दाखिले हो रहे हैं। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ईको ऑनर्स में 123 सीटों पर 144 दाखिले होकर यह कोर्स दूसरी लिस्ट के लिए पहले ही बंद हो गया।

दूसरी लिस्ट में सिर्फ बीकॉम ऑनर्स के ही दाखिले हो रहे हैं। अब तक बीकॉम ऑनर्स की 501 सीटों पर 567 दाखिले हो चुके हैं। दूसरी कट ऑफ के मुताबिक सोमवार को दाखिले के लिए एक दिन बाकी है लिहाजा यह तय है कि एसआरसीसी में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले की गुंजाइश नहीं रहेगी।

मिरांडा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिभा जौली ने बताया कि अब कुल एक हजार सीटों के लिए 915 दाखिले हो चुके हैं। शनिवार को पांच छात्रों ने दूसरे कॉलेज में जाने के लिए दाखिला रद्द कराया। जबकि कॉलेज स्तर पर कोर्स बदलने वाले की संख्या 10-20 रही।

तीसरी कट ऑफ में किन कोर्सेज के दाखिले होने की संभावना है, इस पर उन्होंने कहा कि तीसरी कट ऑफ में सिर्फ बीए प्रोग्राम, हिंदी, अंग्रेजी, व संस्कृत के लिए ही दाखिले खुले रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: DU: बीबीई, बीबीएस व बीएफआई के रिजल्ट जारी


रामजस कॉलेज में भी दूसरी कटऑफ लिस्ट के दाखिलों के तहत शनिवार तक 1188 सीटों के लिए अब तक कुल 1449 दाखिले हो चुके हैं। शनिवार को कुल 393 दाखिले हुए 56 रद्द हुए। कॉलेज स्तर पर छात्रों ने कोर्स को बदला।

इस तरह से केमिस्ट्री से छात्र फिजिक्स में गए और बीकॉम ऑनर्स से ईको ऑनर्स में दाखिला लिया। जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे तीसरी कट ऑफ में गिने-चुने कोर्सेज में ही दाखिला होने की संभावना है। दाखिला कमेटी से जुड़े अधिकारी मान रहे हैं कि दूसरी कट ऑफ के दाखिले के अंतिम दिन दाखिले कम ही रद्द होंगे।


रामलाल आनंद कॉलेज में पहली कट ऑफ में ही राजनीति शास्त्र, सांख्यिकी में दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विजय शर्मा कहते हैं कि अब तक 350 दाखिले हो चुके हैं। उससे लग रहा है कि बीए प्रोग्राम, हिंदी जर्नलिज्म, व हिंदी ऑनर्स को छोड़कर बाकी सभी कोर्सेज में तीसरी लिस्ट की गुंजाइश ही नहीं है।

तीसरी कट ऑफ में कोर्सेज केवल आरक्षित वर्ग के लिए ही खुले रहेंगे। वहीं कॉलेज व कोर्स अदला-बदली की प्रक्रिया तीसरी लिस्ट में जारी रहने की उम्मीद कॉलेज कर रहे हैं। हिंदू कॉलेज की बात करें तो यहां अब तक 752 सीटों के लिए 625 दाखिले हो चुके हैं।

बीकॉम ऑनर्स से 10-12 दाखिले रद्द कराए गए हैं। जबकि अब तक कुल 40 दाखिले रद्द हो चुकेहैं। शनिवार तक कुल 752 सीटों पर 625 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से छात्र पसंदीदा कॉलेज के साथ पंसदीदा कोर्स को भी महत्व दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed