पढ़िए क्योंकि ये है डीयू में दाखिले का अंतिम मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय की सातवीं कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने का सोमवार को आखिरी मौका है। अगर सोमवार को दाखिला नहीं लेते हैं तो डीयू में दाखिले के दरवाजे सोमवार के बाद बंद हो जाएंगे।
क्योंकि डीयू प्रशासन ने अभी तक आगे कट ऑफ निकालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। सातवीं लिस्ट में ज्यादातर कॉलेजों व कोर्स में आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए मौके बचे हैं।
डीयू में इस शिक्षण सत्र में सातवीं ही आखिरी कट ऑफ हो सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि जिस किसी भी जहां भी जिस कोर्स में मौका मिल रहा है, वह दाखिला ले लें।
अब चूके तो नहीं मिलेगा मौका
सातवीं कट ऑफ में आरक्षित वर्ग के छात्रों को सबसे ज्यादा मौका है। हालांकि टॉप कोर्स पर नजर डालें तो बेहद कम मौके ही इस कट ऑफ में बचे हैं।
डीयू में दाखिले का आखिरी दिन होने के कारण छात्रों की भीड़ को देखते हुए डीयू प्रशासन ने कॉलेजों से तैयारी करने के लिए कहा है। सातवीं कट ऑफ के बाद भी अगर कॉलेजों में सीटें बची होंगी तो उसे लेकर आठवीं कट ऑफ आएगी।
हालांकि इसे लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। यह फैसला डीयू प्रशासन को लेना है। अगर आठवीं कट ऑफ नहीं आती है तो छात्रों को सलाह है कि वह सोमवार को जहां भी मौका मिल वहां कोर्स में दाखिले लेकर अपनी सीट सुरक्षित करा लें।
छात्र अपने पाठ्यक्रम को प्राथमिकता दें, वह कॉलेजों के आधार पर पाठ्यक्रम का चुनाव न करें।