फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student union election.

डूसू चुनाव में हस्तक्षेप से हाईकोर्ट का इनकार

Wed, 27 Aug 2014 05:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Aug 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
 DU student union election.

दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्र संघ चुनावों (डूसू) चुनावों में प्रत्याशियों के नाम बैलेट पेपर पर लाटरी के जरिए निकालने का निर्देश देने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा अदालत द्वारा तय करने का नहीं है। याचि ने तर्करखा था कि जिस प्रत्याशी का नाम पहले आए उसका नाम मतपत्र पर पहले लिखा जाए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनमोहन के समक्ष यह याचिका ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (आइसा) व दो अन्य छात्रों ने दायर की थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचि चुनावों के बाद याचिका दायर कर सकते है।
विज्ञापन


डूसू के चुनाव 12 सितंबर को तय है और 3 सितंबर को छात्रों ने नामांकन करना है। याचि ने तर्क रखा कि वर्तमान में चुनावों में खडे़ होने वाले प्रत्याशियों के नाम के एल्फाबेटिकल को ध्यान में रखकर बैलेट पेपर पर अंकित किया जाता है। उन्होंने कहाकि चुनावों में छात्र अपने कॉलेजों के चुनाव में रूची रखते है और डूसू चुनाव में ज्यादा ध्यान नहीं देते। यही कारण है कि करीब 50 हजार में से पांच पांच से सात हजार छात्र ही चुनावों में भाग ले पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी के कारण चुनाव लड़ने वाले अधिकांश छात्र नेता अपने नाम ए से शुरू करते है ताकि उनका नाम बैलेट पेपर मेंपहले आ जाए और इसका उनको छात्रों की अरूची के कारण फायदा भी पहुंचता है। यह सरासर समानता के अधिकार का हनन है। अत: चुनाव प्रभारी को निर्देश दिया जाएकि लाटरी सिस्टम से नाम तय कर बैलेट पेपर पर दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed