फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU sends workload formation formula to colleges

डीयू ने वर्कलोड तैयार करने का फॉर्मूला कॉलेजों को भेजा

Thu, 17 Jul 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Jul 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
DU sends workload formation formula to colleges

दिल्ली विवि में नए सेशन को शुरू करने में देरी का कारण बन रहा कोर्सेज के पुनर्गठन के फॉर्मूले को तैयार कर विवि प्रशासन ने कॉलेजों को भेज दिया है। इस फॉर्मूले में तीसरे व चौथे सेमेस्टर में कॉलेजों को कोर्स वाइज कौन से मुख्य पेपर व कौन से एलॉयड पेपर पढ़ाने हैं, इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


डीन ऑफ कॉलेज की ओर से कॉलेजों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अब इस आधार पर वह अपने कॉलेज के वर्कलोड व टाइम टेबल का निर्धारण कर सकते हैं व शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद नया सेशन कब से शुरू होगा इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो रही है। कॉलेज फॉर्मूला मिलने के बावजूद वर्कलोड व टाइम टेबल बनाने के लिए समय की कमी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन ऑफ कॉलेज प्रो. मालाश्री लाल की ओर से कॉलेजों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कोर्सेज के पुनर्गठन करने की यूजीसी की सिफारिशों को कुलपति की ओर से गठित प्रिंसिपल कमेटी के पास भेजा गया था।

इस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सभी विभागों की कमेटी ऑफ कोर्सेज को बैठकर तीसरे व चौथे सेमेस्टर के लिए मुख्य व एलॉयड के लिए पेपर निर्धारण करने को कहा था। जिसके बाद कॉलेजों को जानकारी भेजी जा रही है।

साथ ही कहा गया है कि कुछ विभागों ने जानकारी नहीं भेजी है लिहाजा उनके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। के रामलाल आनंद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से कौन से सेमेस्टर में कौन से मुख्य विषयों व एलॉयड कोर्सेज पढ़ाने है इसकी सूची भेज दी है।


उन्होंने कहा कि अब हम वर्कलोड बनाने की परिस्थति में आ गए हैं। लेकिन अब भी समय कम है क्योंकि टाइम टेबल बनाने में एक सप्ताह लगेगा। यह सब संभावित है।

वहीं कुछ कॉलेज प्रिंसिपल दबी जुबान में स्वीकार कर रहे हैं कि फॉर्मूला मिलने केबाद भी 21 जुलाई से सेशन शुरु होने में असमंजस है।

डूटा ने उठाए सवाल, एसी-ईसी में पास नहीं कराने का आरोप
वहीं दिल्ली विवि शिक्षक संघ(डूटा) ने इस पूरी प्रक्रिया को सवालों केघेरे में खड़ा कर दिया है। डूटा अध्यक्ष डॉ नंदिता नारायण ने आरोप लगाया कि इसे एकेडमिक व एग्जिकयूटिव काउंसिल में पास कराया जाना जरुरी था इस फॉर्मूले को बिना पाए कराए ही कॉलेजों को भेज दिया गया है। वहीं अभी तक सभी विषयों केसंबंध में जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में ऐसा करकेप्रशासन ने जानबूझ कर संकट की स्थिति पैदा कर दी है। अभी काफी कुछ स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रिंसिपल की ओर से वर्कलोड बनाने व टाइम टेबल निर्धारण केलिए कम से कम एक सप्ताह की मांग किए जाने की अपील पर गौर करना चाहिए था। इस मामले में डूटा ने बृहस्पतिवार को एमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed