फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU poll: Jat-Gujjar and glamor card in candidates selection

डीयू चुनाव: प्रमुख संगठनों ने जाट-गुर्जर और ग्लैमर का कार्ड खेला

Sat, 05 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
DU poll: Jat-Gujjar and glamor card in candidates selection

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रमुख छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दोनों ही संगठनों ने हर बार की तरह जाट-गुर्जर प्रत्याशियों पर दांव खेला है। वहीं छात्राओं को टिकट देकर ग्लैमर की अनदेखी नहीं की है। एनएसयूआई ने सीवाईएसएस की तरह ही एक पूर्वांचली को टिकट दिया है।

विज्ञापन


एबीवीपी ने जहां दो गुर्जर, एक जाट व एक यादव को टिकट दिया है। वहीं एनएसयूआई ने दो जाट, एक गुर्जर व एक पूर्वांचली को टिकट दिया है। मालूम हो कि एनएसयूआई इस बार पंजाबी उम्मीदवार के रूप में आकांक्षा कपूर को उतारना चाह रही थी। लेेकिन पूर्वांचली कार्ड खेलते हुए रामलाल आनंद कॉलेज की प्रेरणा सिंह को टिकट दिया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर लॉ फैकल्टी के छात्र प्रदीप विजयरन को मैदान में उतारा है। जाट समुदाय के प्रदीप के साथ ही सचिव पद पर संगठन ने जाट समुदाय से ही फैकल्टी ऑफ  लॉ के अमित सेहरावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेरणा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सह सचिव पद पर एनएसयूआई ने गुर्जर समुदाय से एमए अंग्रेजी के छात्र दीपक चौधरी पर दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने नए चेहरों के बजाय अनुभवी कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ओर से गुर्जर समुदाय के एमए बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र सतेंद्र अवाना को मैदान में उतारा  है। नोएडा निवासी सतेंद्र वर्तमान में एबीवीपी दिल्ली के संयुक्त राज्य सचिव हैं। संगठन ने उपाध्यक्ष पद पर गुर्जर समुदाय के सन्नी डेढ़ा को प्रत्याशी बनाया है। वह लॉ फैकल्टी से एलएलबी कर रहे हैं। वह एबीवीपी के नॉर्थ कैंपस केविभाग संयोजक भी हैं। सचिव पद पर एबीवीपी ने लक्ष्मी बाई कॉलेज में इतिहास ऑनर्स की छात्रा अंजलि राणा को जाट व ग्लैमर कार्ड के रूप में मैदान में उतारा है। जबकि सह सचिव पद पर संगठन ने अपने एमए बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र छत्रपाल यादव को टिकट दिया है।

 
टिकट बंटवारे को लेकर एनएसयूआई में झगड़ा
एनएसयूआई में टिकट के बंटवारे को लेकर आपसी कलह देखने में आ रही है। बताया जा रहा है अध्यक्ष पद की टिकट पाने के लिए प्रदीप व अमित केसमर्थकों में झगड़ा भी हुआ। सूत्र बता रहे हैं कि इस झगड़े की शुरुआत एनएसयूआई कार्यालय में बृहस्पतिवार को ही शुरू हो गई थी। कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। आलम यह था कि एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी जॉन को पीछे के दरवाजे से बाहर निकलना पड़ा था। यह कलह यहीं खत्म नहीं हुई शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों के ही समर्थकों ने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed