{"_id":"e72c35e04c0666447abc46956c8a4026","slug":"du-only-two-two-days-for-admission-from-4th-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: चौथी कटऑफ से दाखिले के लिए मिलेंगे बस दो दिन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: चौथी कटऑफ से दाखिले के लिए मिलेंगे बस दो दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू के कॉलेजों में एक जुलाई से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया ने आधा सफर पूरा कर लिया है। अब तक तीन लिस्ट जारी हो चुकी हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक, अभी पांच सूची और जारी होंगी। शुक्रवार को चौथी कटऑफ आएगी।
विज्ञापन
अब तक जारी तीन कटऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिल रहे थे, लेकिन अब चौथी से आठवीं लिस्ट तक दाखिले के लिए दो-दो दिन ही मिलेंगे, लिहाजा छात्रों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीयू की चौथी लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट के दाखिले के लिए छात्रों को शुक्रवार और शनिवार का दिन ही मिलेगा। जबकि पांचवीं सूची 14 जुलाई को जारी होगी, जिसके तहत दाखिले के लिए 14 और 15 जुलाई तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
इसी तरह से छठी सूची 16 जुलाई को आएगी और दाखिले 16 और 17 जुलाई को होंगे। वहीं, सातवीं सूची 18 को जारी होगी और 18 और 19 जुलाई को दाखिले होंगे। आठवीं और आखिरी सूची 21 जुलाई को जारी होगी और उसी दिन दाखिले शुरू होकर 22 जुलाई तक होंगे। इसके बाद कोई सूची जारी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: डीयू: दाखिला न होने पर छात्रों ने किया हंगामा
अब दाखिले के लिए केवल दो दिन मिलने से छात्रों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। कॉलेजों की मनमानी वैसे ही जारी है और अगर किसी भी वजह से छात्र का एक दिन भी खराब होता है तो वह दाखिले से वंचित हो सकता है। पहली किसी सूची के मुताबिक अंक होने पर भी अगर छात्र दाखिला नहीं लेता तो अगली सूची में दाखिले का हकदार नहीं होगा।
ऐसे में दो दिन छात्रों की खूब दौड़भाग कराएंगे। अगर किसी कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज में लेना है तो एक दिन तो रद्द कराने में ही बीत जाएगा। प्रशासन की सलाह है कि यह दो दिन अहम होंगे, लिहाजा छात्र सभी दस्तावेजों के साथ कॉलेज समय पर पहुंचें।