फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU: last chance to taking admission on 2ed cut off

दूसरी कटऑफ पर दाखिला पाने का आखिरी मौका आज

Mon, 07 Jul 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Jul 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
DU: last chance to taking admission on 2ed cut off

डीयू में दूसरी कटऑफ के आधार पर सोमवार को दाखिला लेने का आखिरी मौका है। तीसरी कटऑफ सोमवार को देर शाम को आएगी, जिसके दाखिले मंगलवार से शुरू होंगे। जानकारों की सलाह है कि जिन छात्रों का नंबर दूसरी कटऑफ में आ गया है, वह तीसरी का इंतजार करने के बजाय पहले ही दाखिला ले लें।

विज्ञापन


दूसरी कटऑफ कटऑफ के लिए मॉर्निंग कॉलेजों में आज सुबह 9 से एक बजे तक, जबकि शाम के कॉलेजों में शाम 4 से 7 बजे तक दाखिला चलेगा। छात्रों को यह भी सलाह है कि वह कहीं भी दाखिला रद्द कराने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जहां जाने की सोच रहे हैं, वहां उनका नंबर आ रहा है या नहीं।
विज्ञापन


तीसरी कटऑफ सोमवार देर शाम आ जाएगी, जिसमें ज्यादातर कैंपस कॉलेजों में दाखिले का दरवाजा बंद होने की संभावना है। जानकार कहते हैं कि सोमवार को दिनभर दूसरी कटऑफ के दाखिले होने के बाद तीसरी कटऑफ का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि उसी के आधार पर पता चलेगा कि कहां कितनी सीटेें बच रही हैं। हालांकि कैंपस के बाहर कॉलेजों में छात्रों को तीसरी कटऑफ में मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी कटऑफ में टॉप कोर्स में भी मिल सकता है मौका

तीसरी कटऑफ में डीयू के कई कॉलेजों के टॉप कोर्स में दाखिला मिल सकता है। इसमें कैंपस के अलावा बाहर के कॉलेज भी शामिल हैं। हिंदी में बीए प्रोग्राम, इकोनॉमिक्स, बीकॉम ऑनर्स और अंग्रेजी में मौका मिल सकता है।


इसी तरह कमला नेहरू कॉलेज में मैथ्स, संस्कृत, बी.कॉम प्रोग्रा और इकोनॉमिक्स में मौका मिल सकता है। इसी तरह जानकी देवी मेमोरियल में हिंदी, अंग्रेजी, बी.कॉम प्रोग्राम में और रामलाल आनंद में बीए प्रोग्राम, माइक्रो बायोलॉजी में कटऑफ आने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि तीसरी कटऑफ में आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में दाखिले के लिए ज्यादा मौके रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed