{"_id":"d183793f8543b6937996a8453d764e44","slug":"du-internship-opportunity-for-1st-2ed-year-students-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के फर्स्ट और सेकेंड ईयर को भी इंटर्नशिप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के फर्स्ट और सेकेंड ईयर को भी इंटर्नशिप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल में बुधवार को ऐसी कंपनी पहुंच रही है जो छात्रों इंटरर्नशिप देगी।
विज्ञापन
यह सुविधा लेकर बुधवार को http://vmock.com/du और आईएनजी वैश्य बैंक विवि कैंपस में आ रहा है। छात्रों को 30-40 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
डीयू में सत्र 2013-14 के अंतर्गत कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे राउंड में मंगलवार को अंतिम वर्ष और पीएचडी व एमएससी छात्रों के लिए नौकरी का ऑफर लेकर कंपनियां पहुंचीं। प्रक्रिया में लगभग हजार छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विवि प्रशासन का मानना है कि इसका लाभ उन्हें तब मिलेगा जब कंपनियों के समक्ष वह जॉब पाने के लिए रू-ब-रू होंगे।
प्रशासन की सोच है कि जैसे तीसरे वर्ष के छात्रों को जॉब ऑफर होते हैं उसके लिए पहले और दूसरे वर्ष के छात्र पहले से ही तैयार हो जाएं।