{"_id":"5cb3d356f128cb1a536822a2c06225c0","slug":"du-bled-conselling-starts-july-9th","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: बीएलएड की काउंसलिंग आज से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: बीएलएड की काउंसलिंग आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के बीएलएड प्रोग्राम के लिए आज से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों के लिए 9 जुलाई को जबकि अन्य वर्गों एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 10 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसके आधार पर छात्र 11 और 12 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे।
दूसरी काउंसलिंग 15 जुलाई को होगी। फीस 16 और 17 जुलाई को जमा कराई जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर 22 जुलाई को तीसरी काउंसलिंग का आयोजन होगा। फीस 23 जुलाई को जमा होगी।
विज्ञापन
वहीं कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। काउंसलिंग के लिए दसवीं व बारहवीं के प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए छात्र के नाम पर बना हुआ जाति प्रमाण पत्र और अक्षम छात्रों के लिए अक्षमता प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन
इसके साथ ही छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड भी लाना होगा। ऑनलाइन फॉर्म में दी गई जानकारी किसी भी प्रकार से गलत पाए जाने पर बिना सूचना दिए उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। गौरतलब है कि बीएलएड में दाखिले के लिए 22 जून को परीक्षा हुई थी।