{"_id":"7d3e8f564f55db9d7db4e94553058649","slug":"du-admissions-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल DU एडमिशन में टूटे कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस साल DU एडमिशन में टूटे कई रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jun 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत कॉलेजों में दाखिले के लिए बीते 15 दिनों से चली आ रही आवेदन प्रक्रिया ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
कुल 54,000 सीटों के लिए 1,54,961 ऑफलाइन फॉर्म बिके, जिसमें से 1,24,360 छात्रों ने फॉर्म जमा कराए। वहीं, शाम छह बजे तक ऑनलाइन 1,50, 021 आवेदन हुए, जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया देर रात 12 बजे तक जारी रहनी थी।
विज्ञापन
इस बार कुल 2,74,381 फॉर्म जमा हुए। आखिरी दिन की भीड़ के कारण सोमवार को एक बार फिर नार्थ कैंपस में जाम की स्थिति बनी रही। डीयू के ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मलय नीरव के मुताबिक, 15 दिन तक चली आवेदन प्रक्रिया के तहत शुरुआत से ही काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
डॉ. नीरव के मुताबिक इस बार ऑनलाइन आवेदन को छात्रों ने हाथों हाथ लिया। आवेदन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को सभी 18 सेंटरों पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक 6,222 फॉर्म बिके और 13,333 फॉर्म जमा हुए।
पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 1,54,961 फॉर्म बिके। हालांकि ऑफलाइन फॉर्म बिकने का रिकॉर्ड नहीं बन पाया है। बीते साल कुल 1,63,466 ऑफलाइन फॉर्म बिकेथे जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। जबकि कुल 1,24,360 फार्म जमा हुए हैं।
बीते साल के मुकाबले में इस साल जहां ऑफलाइन कम फॉर्म बिके हैं, वहीं कुल फॉर्म का आंकड़ा 16,874 बढ़ा है।
डीयू में अंतिम दिन काउंटर खुलने से पहले ही छात्रों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। सभी का एक ही मकसद था कि किसी तरह से फॉर्म जमा हो जाए।
कई ऐसे भी छात्र थे जो अंतिम दिन ही आवेदन के लिए बाहरी राज्यों से पहुंचे थे। काफी ऐसे भी छात्र रहे जो अपने पहले फॉर्म की गलतियों को दूर करने के लिए दोबारा फॉर्म जमा कराने पहुंचे थे। एक बजे तक फॉर्म लेने की खिड़कियां बंद कर दी गई थीं, लेकिन जो आवेदक लाइन में लग गए, उनके फॉर्म देर तक लिए जाते रहे। वहीं ऑनलाइन सोमवार रात 12 बजे तक जारी रहा।
ऑनलाइन आवेदन रहा हिट
डीयू में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया में इस बार ऑनलाइन आवेदन विकल्प को छात्र-छात्राओं ने हाथों हाथ लिया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार 2,40,611 ऑनलाइन पंजीकरण हुए। इनमें से शाम छह बजे तक 1,50,021 ने फीस जमा कराई। हालांकि शुरुआत में तकनीकी कारणों से ऑनलाइन आवेदन में कुछ दिक्कतें हुईं लेकिन बाद में आवेदन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। खासकर बाहरी राज्यों के छात्रों ने घर बैठ कर आवेदन किया। इसी का नतीजा यह रहा कि ऑनलाइन आवेदन ने ऑफलाइन को पीछे छोड़ दिया। चूंकि रात 12 बजे तक अभी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, लिहाजा ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा बढ़ जाएगा।
डीयू की आवेदन प्रक्रिया में कैसे टूटा रिकॉर्ड
2012 में कुल फॉर्म बिके--------1,47,000
2012 में कुल फॉर्म जमा हुए----1,46,800
2013 में ऑनलाइन जमा हुए------43,000
कुल जमा हुए फॉर्म--------------1,89,000
2013 में कुल फॉर्म बिके---------1,63,466
2013 में कुल फॉर्म जमा हुए-----1,26,704
2013 में ऑनलाइन जमा हुए-----1,30,803
कुल जमा हुए फॉर्म---------------2,57,507
2014 में कुल फॉर्म बिके---------1,54,961
2014 में कुल फॉर्म जमा हुए-----1,24,360
2014 में ऑनलाइन जमा हुए-----1,50,021
कुल जमा हुए फॉर्म---------------2,74,381