फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admissions cathes speed on second day

DU: दूसरे दिन हाई स्पीड में हुए दाखिले

Thu, 03 Jul 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
DU admissions cathes speed on second day
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ के हाई जाने के कारण धीमी पड़ी दाखिले की रेस ने दूसरे दिन स्पीड पकड़ ली। नामी कॉलेजों में कई कोर्सेज में दूसरे दिन काफी दाखिले हुए।
विज्ञापन


हालांकि बीते साल जहां दूसरे दिन ही सीटों से अधिक दाखिले होने के कारण पहली लिस्ट में कई कोर्सेज में हाउसफुल का बोर्ड लग गया था।

लिहाजा कई कोर्सेज में सेकंड लिस्ट नहीं आई थी। कॉलेजों की सतर्कता के कारण इस बार अब तक ऐसी स्थिति नहीं बनी है। हालांकि सबसे अलग एसआरसीसी कॉलेज में दूसरे दिन तक ईको ऑनर्स की 123 सीटों पर 129 दाखिले हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाई कट ऑफ ने रोक दिया छात्रों का एडमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा इस कोर्स के लिए दूसरी लिस्ट में दरवाजे बंद हो सकते हैं। हालांकि यह तीसरे दिन के दाखिले के बाद ही कहा जा सकेगा। अब बृहस्पतिवार को पहली लिस्ट के आधार पर दाखिले का आखिरी दिन है। ऐसे में प्रिंसिपल की सलाह है कि यदि पहली कटऑफ के अंतर्गत अंक आ रहे हैं तो दाखिला जरूर ले लें। चार जुलाई को दूसरी कटऑफ जारी होगी और दाखिले भी शुरू हो जाएंगे।

नॉर्थ कैंपस के एसआरसीसी, आईपी, मिरांडा, किरोड़ीमल सरीखे कॉलेजों में दाखिले का ग्राफ दूसरे दिन बढ़ा। कॉलेज प्रिंसिपल मान रहे हैं कि तीसरे दिन के दाखिलों के बाद भी दूसरी सूची में कोर्सेज में दाखिले की संभावना होगी।

दूसरी सूची आने के बाद अच्छे कॉलेजों की चाह में नाम वापसी का दौर भी शुरू होगा। वहीं एसआरसीसी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की 501 सीटों पर 418 दाखिले दो दिनों में हो चुके हैं। वहीं ईको ऑनर्स की 123 सीटों पर 129 दाखिले हो चुके हैं।

कॉलेज प्रिंसिपल पी.सी जैन ने बताया कि पहली कटऑफ के आधार पर दाखिले के लिए एक ही दिन बचा है। ऐसे में तीसरे दिन दाखिले का ग्राफ और बढ़ जाएगा। तीसरे दिन के बाद ही स्थिति साफ होगी। किरोड़ीमल में 1400 सीटों पर 800 दाखिले हो चुके हैं।

कॉलेज में सबसे अधिक दाखिले 107 केमिस्ट्री में हुए हैं। इसी तरह से अंग्रेजी में 64, फिजिक्स में 63, ईको में 94, दाखिले हो गए हैं। कॉलेज में बीकॉम की स्थिति खराब है वहां महज 16 दाखिले ही हुए हैं, जबकि संस्कृत में 20 दाखिले हो चुके हैं।

वहीं मिरांडा कॉलेज में कुल 1000 सीटों पर 430 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ प्रतिभा जॉली ने बताया कि राजनीति शास्त्र, इतिहास व साइंस कोर्सेज में दाखिला लेने वालों की तादाद अधिक है। वहीं, आईपी में दो दिन में 350 दाखिले हो गए।

सबसे ज्यादा कॉमर्स, अंग्रेजी, बीए प्रोग्राम में हो रहे हैं। कॉलेज प्रवक्ता मनस्विनी योगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को और अधिक दाखिले होने की संभावना है।


आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज में 563 सीटों पर 105 दाखिले हो चुके हैं। यहां कंप्यूटर साइंस की कटऑफ सौ फीसदी गई है। जिसमें में अब सात छात्र दाखिले ले चुके हैं।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सावित्री सिंह ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोमेडिकल, व बॉटनी में ज्यादा दाखिले हो रहे हैं। ओबीसी व एससी-एसटी श्रेणी के लिए इक्का-दुक्का कोर्स को दूसरी लिस्ट में बंद करना पड़ सकता है।

कॉलेज------------------------कुल सीटें-----------दो दिन में सीटें भरी
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स-----624----------------547
मिरांडा हाउस------------------1000----------------430
इंद्रप्रस्थ कॉलेज-----------------961----------------350
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज--------563----------------105
रामलाल आनंद कॉलेज---------600-----------------75
किरोड़ीमल कॉलेज-------------1400----------------800
हिंदू-----------------------------752---------------476
एआरएसडी---------------------1138----------------100
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed