Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admission solution of students querry

डीयू दाखिलाः पढ़िए, अपने सवालों के जवाब

Sat, 21 Jun 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jun 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
DU admission solution of students querry
प्रश्न: डीयू में दो बार आवेदन किया। आईडी और पासवर्ड का मैसेज नहीं आया। क्या मेरा फॉर्म मान्य होगा? - सना खान
विज्ञापन

उत्तर: यदि ऑनलाइन आवेदन करते समय पैसे कटे हैं तो उस प्रूफ को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कार्यालय जाएं।

प्रश्न: मेरे 12वीं में 76.5 अंक हैं। सामान्य श्रेणी से हूं। विदेशी भाषा में दाखिला होगा? - आकाश बंसल
उत्तर: यदि आवेदन कर दिया है तो कटऑफ का इंतजार करें।

प्रश्न: यदि किसी कॉलेज में किसी कोर्स में 100 सीटें हैं और 200 छात्र कटऑफ में आ जाएं तो सबका एडमिशन होगा? - जितेंद्र
उत्तर: डीयू में पहले आओ पहले पाओ पर दाखिला नहीं होता है। यदि सीटों से ज्यादा आवेदक कट ऑफ में आ रहे होंगे तो सबको दाखिला मिलेगा। इसके लिए छात्र को एडमिशन के लिए दिए गए समय पर पहुंचना होगा।

प्रश्न: मेरे बेस्ट फोर में 94 फीसदी हैं। ईको ऑनर्स लेना है और 95 फीसदी ईको में है। ओबीसी से हूं क्या दाखिला हो जाएगा। - अखिल कुमार
उत्तर: अब आपको कट ऑफ का इंतजार करना होगा। दाखिला संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed