फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admission, large crowd of applicants in NCWEB

एनसीवेब में दाखिले के लिए उमड़ रही बंपर भीड़

Thu, 19 Jun 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jun 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
DU admission, large crowd of applicants in NCWEB

डीयू के नॉन कॉलिजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्लूईबी) में 17 जून से शुरू हुई दाखिले की रेस में बंपर भीड़ उमड़ रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।

विज्ञापन


एनसीवेब में दाखिले के लिए फॉर्म खरीदने की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन सेंटरों पर छात्राएं फॉर्म लेने के लिए लाइनों में खड़ी रहीं। आवेदन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी जबरदस्त गर्मी के बावजूद फॉर्म लेने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


एनसीवेब की निदेशक अंजू गुप्ता के मुताबिक दो दिनों में तीन सेंटरों पर कुल 10,700 फॉर्म बिक चुके हैं। इस तरह से एनसीवेब की 6 हजार सीटों से अधिक फॉर्म दो दिन में ही बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो कालिंदी कॉलेज में 2400, पीजीडीएवी कॉलेज में 1200 व एसपीएम में कुल 1600 फॉर्म बिक चुके हैं। जिस तरह से यहां आवेदन हो रहे हैं उससे यहां भी दाखिले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

नॉन कॉलिजिएट में ऐसी छात्राएं दाखिला लेती हैं जो कहीं काम करने की इच्छुक होती हैं या हाई कटऑफ के चलते रेगुलर में दाखिला नहीं ले पातीं। यहां बी.ए और बीकॉम कोर्सेज के लिए छात्राओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।


एनसीवेब की कक्षाएं डीयू के विभिन्न कॉलेजों में ही चलती हैं और डीयू की ही डिग्री प्रदान की जाती है। यहां कटऑफ 60 से 85 के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed