फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admission: FYUP conflict continue

यूजीसी ने ठुकराया डीयू का प्रस्ताव

Fri, 27 Jun 2014 10:26 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
DU admission: FYUP conflict continue

दिल्ली यूनिवर्सिटी और यूजीसी के बीच चार वर्षीय पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को लेकर बना गतिरोध बृहस्पतिवार को भी नहीं टूट सका। यूजीसी ने डीयू का वो प्रस्ताव ठुकरा दिया है जिसमें उसने चार साल के कोर्स को ही तीन साल में खत्म करने की बात कही थी।

विज्ञापन


डीयू ने इस विवाद को सुलझाने के लिए शिक्षाविदों की ओर से सुझाया गया एक प्रस्ताव यूजीसी को भेजा है, जिस पर देर रात तक यूजीसी और डीयू के अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा था।
विज्ञापन


यूजीसी के अल्टीमेटम के जवाब में डीयू ने उसे चिट्ठी भेज कर कहा है कि कुछ शिक्षाविदों की ओर से जो प्रस्ताव सुझाया गया है, उस पर अमल करते हुए इस विवाद को खत्म किया सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है चिट्ठी का खेल

DU admission: FYUP conflict continue

चिट्ठी में छात्रों को चार साल के कोर्स के बजाय तीन साल के ऑनर्स कोर्स में दाखिला देने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव के तहत छात्र केवल ऑनर्स कोर्स ही कर सकेंगे। पास कोर्स जैसी कोई बात नहीं होगी। बीटेक कोर्स चार साल का ही रहेगा। इस प्रस्ताव में छह सूत्रीय फॉर्मूला दिया गया है, लेकिन यूजीसी और डीयू के बीच मुख्य तौर पर एक बिंदु को लेकर गतिरोध बना हुआ है, जिसमें कहा गया है कि जो छात्र चार साल का कोर्स करना चाहें, उन्हें ऑनर्स कोर्स में रिसर्च कार्यक्रम कराया जाए।

इसके लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। चिट्ठी में यूजीसी से इस संबंध में जल्द से जल्द आदेश देने को कहा गया है ताकि  विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की जा सके। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मीडिया को-ऑर्डिनेटर मलय नीरव ने कहा कि यूजीसी की ओर से कहा जाता रहा है कि तीन साल के कोर्स में दाखिले शुरू कर दिए जाएं। लेकिन हमारी ओर से यूजीसी को कहा गया है कि पुराने ढर्रे से दाखिले शुरू करने के लिए समय चाहिए क्योंकि कोर्स कमेटियों और संवैधानिक निकायों को इसके लिए बैठक करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed