फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admission also after seats filling

डीयू: सीटें फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला

Mon, 07 Jul 2014 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Jul 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
DU admission also after seats filling

कॉलेजों की सीटें फुल होने पर भी छात्रों को दाखिला मिलेगा। बस आपका नंबर उस कॉलेज की कटऑफ में आना चाहिए और दाखिला निर्धारित समय के भीतर लिया जाए।

विज्ञापन


दूसरी कटऑफ में भी कई कॉलेजों में सीटें फुल हो गई हैं, फिर भी तय सीटों से ज्यादा दाखिला लेना पड़ रहा है क्योंकि वह मना नहीं कर सकते।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ईको ऑनर्स में 123 सीटें हैं, लेकिन कोर्स के लिए 144 दाखिले हो चुके हैं। इसी तरह बीकॉम ऑनर्स की 501 सीटों पर 567 दाखिले हो चुके हैं, लेकिन अगर कोई सोमवार को भी दूसरी कटऑफ के लिए दाखिला लेने आता है तो कॉलेज उसे मना नहीं कर सकता।
विज्ञापन


इसी तरह रामजस कॉलेज में भी तय सीटों से ज्यादा दाखिले हो चुके हैं। दरअसल जब कॉलेज अपनी विषयवार कटऑफ जारी करता है तो उस समय उस लिस्ट में जिन आवेदकों का नंबर आता है, वह दाखिले के लिए योग्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे छात्र तय समय में दाखिला ले सकते हैं। फिर चाहे संबंधित कोर्स की सीटें भर ही क्यों न गई हों। दूसरी कटऑफ में कई कॉलेजों की सीटें प्रमुख कोर्स में तय सीटों से अधिक दाखिले हो चुके हैं, लेकिन अगर कोई छात्र सोमवार को दाखिला लेने पहुंचेगा तो कॉलेज उसे लौटा नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed