फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admission, 3 more colleges will give exemption in cut off to girls

DU: तीन और कॉलेज देंगे छात्राओं को छूट

Thu, 19 Jun 2014 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jun 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
DU admission, 3 more colleges will give exemption in cut off to girls

दिल्ली विश्वविद्यालय में लड़कियों के लिए दाखिले की राह लड़कों के मुकाबले में ज्यादा आसान रहने वाली है।

विज्ञापन


दरअसल, लड़कियों को छूट देने वाले कॉलेजों की श्रेणी में तीन और कॉलेज शामिल हो गए हैं। इन कॉलेजों में लड़कियों को दो से पांच फीसदी तक की छूट मिलेगी। इनको मिलाकर छूट देने वाले कॉलेजों की संख्या 14 से बढ़कर 17 हो गई है।

इनमें भीमराव अंबेडकर कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, सत्यवती कॉलेज ईवनिंग और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज शामिल हैं। अंबेडकर कॉलेज में दो फीसदी, सत्यवती में तीन फीसदी, सत्यवती ईवनिंग में सबसे अधिक पांच फीसदी और जाकिर हुसैन कॉलेज में तीन फीसदी की छूट कट ऑफ में मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कब जारी होगा डीयू का कट ऑफ

रियायत मिलने से छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। डीयू में हर साल दाखिले के समय छात्राओं को कट ऑफ में छूट मिलती है।

मसलन अगर लड़कों के लिए कट ऑफ जहां 90 फीसदी तक रहतीं तो वहीं लड़कियों को एक से पांच फीसदी तक की छूट मिल जाती है। यह छूट कोर्स पर भी निर्भर करती है। इसी माह डीयू प्रशासन ने 14 कॉलेजों की सूची जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed